फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTO clerk suspended on two-year-old complaint

Lucknow News: दो साल पुरानी शिकायत पर आरटीओ का बाबू निलंबित

Thu, 18 Sep 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
RTO clerk suspended on two-year-old complaint
लखनऊ। बाराबंकी में दो साल पहले हुई शिकायत की जांच में दोषी पाए जाने पर ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में तैनात बाबू श्रवण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर अन्य बाबू परिवहन आयुक्त से मुलाकात करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

श्रवण कुमार सिंह ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में काउंटर नंबर आठ पर तैनात थे। वह वाहनों के ट्रांसफर से संबंधित कार्य संभालते थे। उन्हें परिवहन विभाग मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि दो साल पहले जब वह बाराबंकी में तैनात थे, तो वाहनों से संबंधित कार्यों को लेकर एक आवेदक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आवेदक ने उनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से कराई गई जांच में शिकायत की पुष्टि के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। हाल ही में श्रवण कुमार की ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ के ही एक बाबू से भी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed