फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTE: Verification will start from today, selection will be done through lottery on March 24; Notice to big sch

आरटीई : आज से शुरू होगा सत्यापन, 24 मार्च को लॉटरी से होगा चयन; प्रवेश न लेने वाले बड़े स्कूलों को नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 12:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Mar 2025 12:56 PM IST
सार

Right to Education:शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों का दाखिला न लेने वाले शहर के हाई प्रोफाइल स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
RTE: Verification will start from today, selection will be done through lottery on March 24; Notice to big sch
आरटीआई के तहत प्रवेश - फोटो : freepik

विस्तार

 शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों का दाखिला न लेने वाले शहर के हाई प्रोफाइल स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी दशा में निजी स्कूल चयनित बच्चों को प्रवेश देने से इन्कार नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिन विद्यालयों को नोटिस दिया गया है उनमें गुरुकुल एकेडमी, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल, डी मॉस्क स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल और सिटी मांटेसरी स्कूल की सभी शाखाएं शामिल हैं। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि आरटीई के तीन चरणों में चयनित बच्चों को प्रवेश देने से इन्कार करने पर इन स्कूलों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 31 मार्च तक सभी स्कूलों को प्रवेश लेने की चेतावनी दी गई है। बीएसए ने कहा कि इस बार सीटों की संख्या पर्याप्त है। ऐसे में चारों चरणों में चयनित सभी बच्चों को प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन


अब अगले साल ही आवेदन का मौका
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चौथे चरण में आवेदन का मौका बुधवार को समाप्त हो गया। जो अभिभावक आवेदन करने से चूक गए हैं, उन्हें अब अगले साल ही मौका मिलेगा। आवेदनों का सत्यापन बृहस्पतिवार से शुरू होगा, जो 23 मार्च तक चलेगा। अंतिम चरण में 2100 से अधिक आवदेन आए हैं। 24 मार्च को लॉटरी से बच्चों का चयन होगा। फिर अगले दो दिनों में स्कूल आवंटन सूची जारी हो जाएगी। अभिभावक स्कूल आवंटन की सूची वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्कूलों के विकल्प से होगा चयन

RTE: Verification will start from today, selection will be done through lottery on March 24; Notice to big sch
School - फोटो : freepik

हर वार्ड के अभिभावकों की ओर से भरे गए पांच स्कूलों के विकल्प से ही एक स्कूल दिया जाएगा। दूसरा स्कूल तभी बदला जाएगा जब पहले वाले विकल्प की सीटें भर चुकी हों। आरटीई के तहत शहर में निशुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों की संख्या 7,500 हो चुकी है। हालांकि, इनका प्रवेश होने के बाद भी निजी स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया है।

फीस के लिए शुरू हुआ स्कूलों का सर्वे
आरटीई के 2024-25 सत्र के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का सत्यापन शुरू हो गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में अभी तक 300 से अधिक स्कूलों का सर्वे हुआ है। इसमें बच्चों की वास्तविक संख्या का सत्यापन किया गया है। प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरा होगी। इसके बाद फीस का भुगतान किया जाएगा। आरटीई के तहत जिन विद्यालयों में अभी तक फीस नहीं पहुंची है, उन स्कूल प्रबंधकों को दो दिनों में आवेदन करना होगा। बीएसए ने बताया कि बकाया फीस का भुगतान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed