फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTE: Children's entry to be canceled from today

आरटीई : आज से फिर कराए जाएंगे बच्चों के प्रवेश

Tue, 15 Apr 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
RTE: Children's entry to be canceled from today

विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित सभी गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया मंगलवार से फिर शुरू होगी। जिलाधिकारी की ओर से गठित बीईओ और एसीएम की समिति दाखिला न देने वाले स्कूलों से संपर्क करेगी।

बीएसए की ओर से इन अधिकारियों को उन बच्चों की सूची भी सौंपी गई है, जिन्हें चयनित होने के बाद भी स्कूल प्रबंधक प्रवेश नहीं दे रहे हैं। इस बार शहर में 18 हजार बच्चों का चयन आरटीई के तहत हुआ है। इनमें से काफी को प्रवेश नहीं मिला है।
विज्ञापन




निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अमर उजाला की ओर से लगातार उठाए जाने के बाद अभी तक करीब नौ हजार बच्चों का प्रवेश हुआ है। इनमें से आठ हजार का डाटा स्कूलों की ओर से अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि बीते शुक्रवार को जिलाधिकारी की बैठक में प्रवेश न देने वाले स्कूलों की समीक्षा हो चुकी है। जिन स्कूलों ने प्रवेश नहीं दिया है उनमें बच्चों को दाखिला दिलवाया जाएगा। इसके लिए बीईओ और एसीएम मंगलवार से रोजाना खुद स्कूल पहुंचेंगे।



अभिभावक दर्ज करा सकते हैं शिकायतें



आरटीई समन्वयक के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम भी अभिभावकों से संपर्क करेगी। यदि किसी को जरूरत होगी तो उसकी मदद की जाएगी। उधर, अभिभावक बीएसए कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बीएसए कार्यालय में चार सदस्यीय टीम शिकायतें सुन रही है।


फीस लेने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

आरटीई के तहत प्रवेश लेकर बच्चों के अभिभावकों से फीस मांगने वाले स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी होगा। बीएसए कार्यालय में आधा दर्जन निजी स्कूलों की शिकायतें आई हैं। इन्होंने सत्र 2022-23 और 2023-24 में बच्चे का आरटीई में प्रवेश तो लिया, लेकिन किसी न किसी मद में शुल्क भी वसूलते रहे। अब इन स्कूलों से जवाब मांगा जाएगा। आरटीई के तहत चयनित बच्चे से किसी भी तरह का शुल्क लेना एक्ट का उल्लघंन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed