{"_id":"606b66528ebc3ec4840c714e","slug":"rte-9134-selected-for-admissian-in-private-school-lko-city-news-lko5728611190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 9134 चयनित, पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए निकाली गई लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 9134 चयनित, पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए निकाली गई लॉटरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए जिले में 9134 बच्चों को चयनित किया गया है। दाखिले की प्रथम चरण की प्रक्रिया में 30 मार्च को लॉटरी निकाली जानी थी। एनआईसी ने सोमवार शाम लॉटरी निकाल बच्चों की सूची जारी कर दी। इसे डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था की गई है। बेसिक शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार प्रथम चरण में 10,757 बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म आए थे। इनमें से लॉटरी से 9,134 की सूची जारी की गई है और 1623 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 23 अप्रैल तक लिए जाने है।
किसी ने आय गलत बताई तो किसी ने पता
समन्वयक एके अवस्थी ने बताया कि सत्यापन के दौरान 1623 बच्चों के आवेदन अवैध पाए गए। इनमें कुछ वे आवेदन शामिल हैं जो स्कूलों की सीटें भर जाने से निरस्त हो गए तो किसी ने जाति प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया। कई ऐसे आवेदक थे जिन्होंने गलत आय बताई थी। इसका प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया था। कई ऐसे निकले जिन्होंने अपने निवास का पता भी गलत बताया था। नियम अनुसार आवेदक उन्हीं वार्ड के स्कूलों का विकल्प भर सकता है जिसमें वह रहता है।