फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTE: 6465 children selected in the first phase

आरटीई : पहले चरण में 6465 बच्चों का चयन

Thu, 26 Dec 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
RTE: 6465 children selected in the first phase
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2024-25 में निशुल्क प्रवेश के लिए पहले चरण की लॉटरी मंगलवार को खुल गई। राजधानी में इस बार 7587 बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किए गए थे, इसमें से 6465 बच्चों का चयन हो गया है। 1122 फॉर्म निरस्त हुए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि आवेदन में त्रुटियों के चलते 1122 बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें कई ऐसे भी आवेदन थे जिनमे निवास के पते से दूर दूसरे ब्लाॅक के स्कूल का विकल्प भरा गया था। बीएसए ने बताया कि पहले चरण में 19 दिसंबर तक आवेदन लिए गए और 23 दिसंबर तक सत्यापन हुआ। मंगलवार को परिणाम जारी किया गया। इस बार पांच स्कूलों के विकल्प में अधिकांश बच्चों का चयन पहले और दूसरे विकल्प वाले स्कूल में हुआ है।
विज्ञापन


जिनके आवेदन निरस्त हुए उनको दूसरे चरण में मौका
जिन 1122 बच्चों के आवेदन निरस्त हुए हैं, उन बच्चों के लिए दूसरे चरण में आवेदन का मौका है। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू होगी। 19 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी तक सत्यापन होगा और 24 जनवरी को लॉटरी से चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए आरटीई की वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से अलॉट होंगे स्कूल

आरटीई के तहत पहले चरण में चयनित बच्चों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू होगी। एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। विभाग की ओर से चयनित बच्चों के पत्र स्कूलों में भेजे जाएंगे। वहीं अभिभावक अपने बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से संपर्क करेंगे।


अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

- बच्चे के सभी मूल दस्तावेज साथ में रखें, फोटो कॉपी भी साथ रखें।
- चयनित स्कूल में एडमिशन से मना किया जाता है तो इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दें।

- पहले या दूसरे विकल्प में सीटें फुल हैं तो तीसरे स्कूल का चयन कर सकते हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed