फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTD. dig cheated by fraudsters

Lucknow News: ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर रिटायर्ड डीआईजी से ऐंठे 1.75 लाख

Sat, 26 Jul 2025 05:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
RTD. dig cheated by fraudsters

विज्ञापन

- हजरतगंज पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। हजरतगंज स्थित अलीशा अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड डीआईजी राकेश शुक्ला से साइबर जालसाज ने ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर 1.75 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।


राकेश के मुताबिक 13 जुलाई को उनके पास फेसबुक पर रिटायर्ड आईएएस की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जो उन्होंने एक्सेप्ट कर ली। 14 जुलाई को उन्हें रिटायर्ड आईएएस ने मेसेज किया। उन्होंने कहा कि उनका दोस्त संतोष कुमार सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है। वह अपना कुछ घरेलू सामान कम दाम पर बेच रहा हे। अगर इच्छुक हैं तो आप सामान खरीद सकते हैं। मेसेज आने के कुछ देर बाद ही राकेश के पास संतोष की कॉल आई और सामान की फोटो व्हाट्सएप पर भेज दीं। राकेश के मुताबिक सौदा 1.75 लाख में तय हुआ था। आरोपी ने पहले भुगतान करने की बात कहते हुए अपना बार कोड राकेश को भेज दिया। उन्होंने भुगतान कर दिया, मगर 16 जुलाई तक उन्हें सामान की डिलीवरी नहीं हुई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। फिर 21 जुलाई को पीड़ित ने हजरतगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed