फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS to create pressure for construction of ram temple in ayodhya.

राम मंदिर के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा संघ, धर्मसभा की कामयाबी के लिए झोंकी ताकत

Thu, 22 Nov 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
RSS to create pressure for construction of ram temple in ayodhya.
संघ प्रमुख मोहन भागवत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

राममंदिर निर्माण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार पर दबाव बढ़ाएगा। इसका खुलासा बुधवार को निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी ने खुद किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण हिंदू समाज का सपना है। इस सपने को साकार करना संघ परिवार की जिम्मेदारी है। इसके लिए संघ कटिबद्ध  है।

विज्ञापन


सुबह 7 बजे से शाम तक अलग-अलग चक्रों में हुई बैठक में सुरेश जोशी भैया जी ने धर्मसभा की अब तक की तैयारियों को बारीकी से समझा और पूरी कमान संघ परिवार के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के हाथ में रखने का निर्देश दिया। अलग-अलग स्थानों से जाने वाले लोगों की संख्या और साधन के बारे में भी जानकारी लेते हुए प्रांत और विभाग स्तर के पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि अयोध्या जाने वालों को छोटे-छोटे समूहों में बांटकर ले जाया जाए।
विज्ञापन


प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी संघ परिवार के किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को सौंपी जाए। जो ले जाने वालों का ध्यान रखने के साथ संयम भी बनाए रखे। बैठक में संघ की जमीन को और विस्तार देने तथा जड़ों को मजूबत बनाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रचारकों को 24 की दोपहर से 25 की सुबह तक लोगों को अयोध्या भेजने की जिम्मेदारी

बैठक में तय किया गया कि धर्मसभा के लिए लोगों को 24 नवंबर की रात से ही अयोध्या पहुंचने को कहा जाए। संघ के लोग वहां इन सबके भोजन और ठहरने की जिम्मेदारी उठाएं। बैठक में जिला प्रचारकों को 24 की दोपहर से 25 की सुबह तक सभी जगह से लोगों को अयोध्या भेज देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी कहा गया कि लोगों को एसएमएस भेजकर भी अयोध्या पहुंचने का आग्रह किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी विचार-विमर्श

पता चला कि संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया ने अयोध्या से वापस आने के बाद मंगलवार देर रात अपने सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी विचार-विमर्श किया।

माना जाता है कि दोनों लोगों की बातचीत अयोध्या की स्थिति और धर्मसभा को लेकर केंद्रित रही। हालांकि अटकलें यह भी हैं कि इस बैठक में कोई न कोई महत्वपूर्ण रणनीति भी बनी है। पर, इसका खुलासा नहीं हुआ।

ध्यान रहे कि भैया जी जोशी ने सोमवार को अयोध्या में यह कहकर हलचल मचा दी थी कि रामलला का तिरपाल में यह अंतिम दर्शन है। भैया जी के इस बयान के गहरे निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अयोध्या मुद्दे पर कुछ न कुछ ऐसा जरूर पक रहा है जिससे मंदिर निर्माण की राह आसान हो सके। बैठक में संघ का जोर अयोध्या धर्मसभा की सफलता और संघ की जमीन मजबूत बनाने के काम पर ही केंद्रित रहा।

मंदिर निर्माण पर लोगों को भरोसा दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी

बैठक में शामिल लोगों को जनता के बीच जाकर मंदिर पर संघ परिवार के संकल्प को बताने और उन्हें मंदिर निर्माण का भरोसा देने का काम भी सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू समाज का जो भरोसा कायम है वह टूटने न दिया जाए।

स्वयंसेवक लोगों को यह विश्वास दिलाएं कि संघ का हिंदू समाज के सरोकारों से इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है। संघ हिंदू समाज की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है। लोगों को यह भी बताएं कि कुछ शक्तियां षड्यंत्र पूर्वक हिंदू समाज को कमजोर करना चाहती हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

शाखाओं से नए लोगों को जोड़ने का एजेंडा

जानकारी के मुताबिक, संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी और सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने पदाधिकारियों से शाखाओं के साथ उनमें आने वालों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। भैया जी ने शाखा प्रमुखों, शाखा कार्यवाह, मुख्य शिक्षकों, नगर कार्यवाह, विभाग कार्यवाह को शाखाओं पर आने वाले स्वयंसेवकों का ख्याल रखने का सुझाव दिया।

कहा कि कोई स्वयंसेवक यदि तीन-चार दिन शाखा पर न आए तो उससे संपर्क करें। यदि उसे कहीं कोई समस्या है तो उसके समाधान में सहयोग करें। जो लोग शाखाओं से दूर हैं लेकिन वैचारिक रूप से समर्थक हैं उन्हें भी शाखाओं पर लाने पर ध्यान दिया जाए। बैठक में क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed