फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss steps in to strengthen mission modi in uttar pradesh

मिशन मोदी: संघ की निगरानी में जोर लगाएगी भाजपा

Tue, 07 Jan 2014 08:37 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
rss steps in to strengthen mission modi in uttar pradesh

लोकसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए ‘मिशन मोदी’ को परवान चढ़ाने में जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशों पर भाजपा ने अमल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


तय किया गया है कि लोकसभा क्षेत्रों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक भाजपा की चुनावी तैयारियां संघ परिवार के प्रमुख लोगों की दो सदस्यीय समितियों की देखरेख में चलेंगी।
विज्ञापन


जिससे चुनाव के दौरान संघ परिवार के सभी संगठनों के बीच समन्वय बना रहे और तात्कालिक आवश्यकताओं के मद्देनजर लोगों को चुनावी व्यवस्थाओं में जुटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए लोकसभा के प्रत्येक क्षेत्र में एक संयोजक और संघ की पृष्ठभूमि वाले किसी न किसी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को बतौर पालक (देखरेख करने वाला) नियुक्त किया जाएगा।

मंगलवार को यहां भाजपा की चुनावी व्यवस्थाओं के लिहाज से प्रदेश प्रभारी अमित शाह की मौजूदगी में चली बैठकों में यह फैसले किए गए।

जानेंगे चुनावी तैयारियों का सच

चुनावी तैयारियों की सच्चाई जानने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, महामंत्री (संगठन) राकेश कुमार और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारियों में कोई न लोकसभा क्षेत्रों में जाकर बैठक करेगा।

ये बैठकें 30 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी। माना जा रहा है कि यह फैसला पुराने अनुभवों को देखते हुए किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि चुनाव के दौरान अक्सर प्रत्याशियों और संगठन के बीच संवादहीनता की स्थिति खड़ी हो जाती है।

इसको लेकर जिलों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक खींचतान शुरू हो जाती है।

कहीं मनमानी तो कहीं अनदेखी
कहीं-कहीं प्रत्याशियों की मनमानी और कभी कुछ अन्य कारणों से पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता भी घर बैठ जाते हैं तो कभी संघ परिवार के संगठनों की उदासीनता भाजपा पर भारी पड़ती है।

संयोजक व पालक अधिकारी चुनाव का संचालन करने के साथ इन समस्याओं पर भी नजर रखेंगे और जरूरत के लिहाज से निर्णय करेंगे।

रैलियों की भी जिम्मेदारी तय
बैठक में न सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिहाज से तैयारियों और व्यस्थाओं का खाका खींचा गया, बल्कि रैलियों के लिहाज से भी फैसले किए गए। गोरखपुर में 23 जनवरी को होने वाली मोदी की विजय शंखनाद रैली के लिए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को प्रभारी बनाया गया है।


उपेन्द्र शुक्ल को रैली का संयोजक तय किया गया है। मेरठ में 2 फरवरी को होनी वाली रैली के लिए स्वतंत्रदेव सिंह को प्रभारी और पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है।

शाह ने बैठक के पहले और बैठक के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट भी। वह बुधवार और गुरुवार को भी लखनऊ में ही रहेंगे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश प्रभारी अमित शाह, चुनाव अभियान प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, महामंत्री पंकज सिंह, स्वतंत्रदेव, रामनाथ कोविद और देवेन्द्र सिंह चौहान भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed