फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS serious on the issue of love jihad and conversion

Lucknow News: लव जिहाद और धर्मांतरण के मुद्दे पर आरएसएस गंभीर

Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
RSS serious on the issue of love jihad and conversion
आरएसएस के अवध प्रांत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में प्रेस कॉ
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अवध प्रांत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह ने धर्मांतरण व लव जिहाद के मुद्दे की गंभीरता पर विचार व्यक्त किए। इसे हिंदू समाज के लिए बड़ा खतरा बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विषय पर गंभीर है। प्रांत संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह और संजय सिंह ने हरियाणा के समालखा में हाल ही में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के निर्णयों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से संघ के कार्य विस्तार, सामाजिक समरसता पर विस्तार से चर्चा की। सरदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संत रविदास के 650वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर संदेश जारी किया। इसमें चिंता जताई गई कि समाज को जाति एवं वर्ग के आधार पर बांटने के प्रयास वर्तमान में जारी हैं। संघ का मानना है कि संत रविदास के विचारों को अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


शताब्दी वर्ष समारोह शुरू

सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह ने जानकारी दी कि पिछले विजयादशमी से संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू हुए हैं। घर-घर संपर्क किया जा रहा है। संघ के सौ वर्षों की यात्रा को लोग गहराई से समझ रहे हैं। अवध प्रांत में कुल 2888 मंडल-बस्तियों में से 2860 में नियमित शाखाएं संचालित हो रही हैं। प्रांत के 18,993 गांवों में से 15,864 गांवों में सीधे तौर पर घर-घर संपर्क किया जा चुका है। इसके अलावा 2728 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन एवं सैकड़ों सामाजिक सद्भाव बैठकें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की और शाखाएं खोलने पर जोर
संघ का आगामी लक्ष्य युवाओं में राष्ट्रबोध एवं सामाजिक परिवर्तन की भावना को बढ़ाना है। इसके लिए अधिक से अधिक शाखाएं खोलने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ग्रामीण स्तर तक बढ़ाने की योजना है। 'पंच परिवर्तन' के विचारों का समाज के हर स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। राष्ट्र प्रथम के भाव को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया। वार्ता में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed