फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss dress to be changed from vijaydashmi

आरएसएस ने बताया कब से और किस रंग की पैंट पहनेंगे सदस्य

Wed, 16 Mar 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Mar 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
rss dress to be changed from vijaydashmi
बदला जाएगा पैंट का रंग - फोटो : Demo
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विजयादशमी से निकर यानी हाफ पैंट की जगह गहरे भूरे रंग की फुल पैंट में दिख सकते हैं। संघ इसकी तैयारी में जुट गया है। संघ ने खुद कहा है कि उसने यह बदलाव युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए किया है। 
विज्ञापन


युवाओं को जोड़ने की चिंता में जुटा संघ पहले ही वेबसाइट की दुनिया में प्रवेश कर चुका है। इसके लिए उसने ‘जॉइन आरएसएस’ नाम से एक साइट शुरू की है। 
विज्ञापन


नागौर में आयोजित संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शामिल होकर लौटे अवध प्रांत के संघचालक  प्रभुनारायण ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामाजिक समरसता के लिए भी कई कार्यक्रम तय किए गए हैं ताकि समाज में सभी को बराबरी का दर्जा मिले और भेदभाव खत्म हो। इस काम में संतों व कथा वाचकों का भी सहयोग लिया जाएगा। 

एक सवाल पर उन्होंने कहा, इसके लिए संघ को सपा, बसपा और कांग्रेस का सहयोग लेने से भी परहेज नहीं है। वह तो वामपंथियों से भी मदद लेने में गुरेज नहीं करेंगे।

पांच वर्षों से चल रहा था वेशभूषा में बदलाव पर मंथन

rss dress to be changed from vijaydashmi
फुल भूरे पैंट में नजर आएंगे स्वयं सेवक - फोटो : Demo
उन्होंने बताया कि देश में बड़ी बहस चल रही है कि अचानक संघ की पहचान उसकी खाकी निकर बदल गई और अब यह भूरे रंग की फुल पैंट होने जा रही है। 

लेकिन ये रातों रात नहीं हुआ है, पिछले पांच साल से ये कवायद चल रही थी। पिछली प्रतिनिधि सभा की बैठक में इसकी चर्चा हुई थी। सह प्रांत कार्यवाह नरेन्द्र ने बताया कि ये फैसले अभी लागू नहीं होंगे। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि बदलाव अखिल भारतीय स्तर पर होना है। 

4-6 महीने बाद विजयादशमी तक नया गणवेश लागू होने की संभावना है। हैदराबाद में दलित छात्र की आत्महत्या को उकसाने वालों को वामपंथी आतंकवादी की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा, यह देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश थी। समझदार नागरिकों ने इस साजिश को विफल कर दिया है।प्रचार प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना, सहप्रांत प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed