फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss centenary year of the Sangh branches will be set up in every village of Awadh

संघ के शताब्दी वर्ष तक अवध के गांव-गांव में लगेंगी शाखाएं, भूमि सुपोषण अभियान चलाएगा संघ

Fri, 26 Mar 2021 09:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
rss centenary year of the Sangh branches will be set up in every village of Awadh
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 तक अवध प्रांत के 26 जिलों में गांव गांव में शाखाएं शुरू की जाएंगी। वहीं 13 अप्रैल से 24 जुलाई तक संघ भूमि की उर्वरकता बढ़ाने के लिए भूमि सुपोषण अभियान शुरू करेगा। यह जानकारी शुक्रवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में सह प्रांत संघ चालक सुनील खरे ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत दिनों बंगलूरू में आयोजित संघ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में देशभर से 488 प्रतिनिधि शामिल हुए। करीब 850 से अधिक प्रतिनिधियों ने वर्चुअली बैठक में भाग लिया। संघ भूमि में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए भूमि सुपोषण अभियान चलाकर लोगों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगा। 13 अप्रैल को वर्ष प्रतिपदा के दिन स्वयं सेवक भूमि पूजन कर समाज को जैविक खेती के लिए जागरूक करेंगे। कृषकों को जीरो बजट खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


अवध प्रांत कार्यवाह प्रशांत शुक्ला ने बताया कि संघ के अवध प्रांत में 26 जिले शामिल हैं। इनमें 1819 मंडल (न्याय पंचायत) क्षेत्रों में से 1065 में अभी संघ की शाखाएं लग रही हैं। साथ ही 623 मिलन शाखा संचालित होती हैं। शताब्दी वर्ष तक प्रत्येक मंडल के गांव-गांव तक शाखा शुरू कराने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में पहला प्रस्ताव ‘श्रीराम मंदिर निर्माण भारत की अंतनिर्हित शक्ति का प्रकटीकरण है’पारित किया गया। दूसरा प्रस्ताव कोविड-19 के दौरान समाज के समन्वित एवं समग्र प्रयासों को ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ग के द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रतिनिधि सभा ने लोगों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ के प्रांत के प्रचार प्रमुख अशोक दुबे, सह प्रांत प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed