फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS and VHP to lead in Uttar Pradesh.

आरएसएस और विहिप मिलकर करेंगे मिशन यूपी का नेतृत्व

Tue, 12 Jul 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jul 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
 RSS and VHP to lead in Uttar Pradesh.
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

मिशन यूपी को दिशा देने के लिए संघ और विश्व हिंदू परिषद आने वाले समय में बड़ी भूमिका अदा करने वाले हैं। यहां चल रही संघ प्रचारकों की बैठक के दौरान एक दिन मिशन यूपी के लिए चर्चा होगी। इसके लिए 14 और 15 जुलाई की तारीख रखी गई है।

विज्ञापन


इस बैठक में संघ की तरफ से विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय और संगठन महामंत्री दिनेशजी को आमंत्रित किया गया है।

संघ और विश्व हिंदू परिषद पिछले करीब तीन वर्ष से घर-घर में अपनी पैठ बनाने में जुटा है। इस दौरान लोगों को हिंदुत्व और दमनकारी शक्तियों से निपटने की बात कही जा रही है। इसी कड़ी में फिलहाल यूपी पर अधिक फोकस करने की योजना है।
विज्ञापन


इस अभियान को किस तरह से बढ़ाना है, इस पर विचार करने के लिए आगामी दिनों में होने वाली इन संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। घर-घर जाने के लिए स्वयं सेवकों की टोली भी बना ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के कुछ क्षेत्रों में हो चुका है यह प्रयोग

 RSS and VHP to lead in Uttar Pradesh.

यूपी के कुछ क्षेत्रों में यह प्रयोग किया जा चुका है। लेकिन अब बिना कोई वक्त गवाएं इस अभियान को यूपी के सभी जनपदों में शुरू किया जाना है। अभी 40 प्रतिशत कार्य बाकी है।

इस दौरान लोगों को जो पत्रक बांटे जाएंगे उसमें आतंकवाद, अपराध मुक्त प्रदेश और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात कही गई है। जाहिर है कि इन्हीं मुद्दों पर मिशन 2017 में भाजपा भी यूपी में अपना कदम बढ़ा रही है।

दोनों प्रमुख संगठनों के बीच होने वाली बातचीत में यह भी तय होगा कि यूपी या अन्य राज्यों के लिए जो भी मुहिम चलायी जाएगी, उससे भाजपा को अलग रखा जाएगा। जिससे संगठन का गैर राजनीतिक स्वरूप बना रहे। संघ, विहिप के इन मुद्दों में घर वापसी, दलितों को जोड़ना जैसे प्रमुख कार्य भी शामिल है।

संघ के विचार विभाग का मानना है कि दलित वर्ग की संघ से दूरी है, जिसे जोड़ने के लिए अधिक प्रयास की जरूरत है। साफ है कि मिशन यूपी में दलितों को लेकर भाजपा ने भी बड़ा अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed