फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS activist murdered in kakoti in lucknow.

आरएसएस कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, डंडों से पीटकर पेड़ से लटकाया शव

Tue, 09 Jan 2018 07:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
RSS activist murdered in kakoti in lucknow.
मृतक बिहारीलाल रावत - फोटो : amar ujala

लखनऊ के काकोरी में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के धर्म जागरण के खंड प्रमुख 45 वर्षीय बिहारीलाल रावत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिहारीलाल साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे तभी बदमाशों ने उन्हें रोककर डंडों से जमकर पिटाई की और खून से लथपथ हाल में घसीटते हुए 150 मीटर दूर बने आम के बाग में ले जाकर जिंदा पेड़ से टांग दिया। करीब आधे घंटे बाद बिहारीलाल का बड़ा बेटा आशीष उधर से गुजरा तब वारदात का पता चला।

विज्ञापन


सांसद कौशल किशोर व आसपास के गांव के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने शव उतरवाया। मृतक की पत्नी विश्वकांती ने पास के गांव अजमतनगर के विशाल यादव व उसके अज्ञात साथियों पर हत्या का केस किया है। एसओ यशकांत सिंह का कहना है कि दोनों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी घर से भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि हत्या की हैवानियत भरी वारदात सुबह करीब सात बजे हुई। करझन गांव निवासी बिहारीलाल रावत आरएसएस के पदाधिकारी के साथ ही अपने गांव से भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष और पेशे से शिक्षक थे। वह काकोरी कस्बा में रहने वाले मनीष तिवारी के घर पर इंटर तक के छात्रों को कोचिंग पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कोचिंग पढ़ाने के लिए वह साइकिल से घर से निकले थे। करीब एक किलोमीटर दूर तीन-चार बदमाशों ने उन्हें रोककर बेरहमी से पीटा। बकौल एएसपी ग्रामीण, बिहारीलाल के सिर व शरीर पर पेड़ की शाखाओं के डंडे से ताबड़तोड़ वार किए गए। उनका सिर फट गया व खून बहने लगा। हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।

मफलर से फंदा बनाकर आम के पेड़ से टांग दिया

RSS activist murdered in kakoti in lucknow.

बदमाश उन्हें घसीटते हुए लगभग 150 मीटर दूर स्थित दयाराम लोधी के आम के बाग की तरफ ले गए। रास्ते में भी उन्हें पीटा जाता रहा। बाग में ले जाकर बदमाशों ने उनकी गर्दन पर डंडा रखकर पैरों से दबाया। इसके बाद उनके ही मफलर का फंदा बनाकर आम के पेड़ से करीब 15 फुट ऊपर टांग दिया। बिहारीलाल ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया जबकि आरोपी भाग निकले।

करीब साढ़े सात बजे आशीष उधर से गुजरा तो पिता की साइकिल लावारिस पड़ी देख उसका माथा ठनका। उनसे आसपास तलाश की तो कुछ ही दूर पर पिता का एक जूता पड़ा मिला गया। साइकिल व जूते के आसपास खून के निशान भी थे। खून के निशान देखते हुए आशीष बाग तक पहुंचा तो नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। पिता का खून से लथपथ शव फंदे से लटका हुआ था।
उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए।

आरएसएस के पदाधिकारी की हत्या की खबर मिलते ही मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर आ गए। एएसपी ग्रामीण, मलिहाबाद सीओ प्रमोद कुमार सिंह व काकोरी थाना की पुलिस घटनास्थ पहुंच गई।

वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया तो सांसद ने उन्हें समझाकर शांत कराया। परिवारीजनों ने अजमतनगर गांव के विशाल यादव से जमीन का विवाद बताते हुए उसके व अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed