फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RS Kushwaha new BSP state chief.

मायावती ने 2019 के लिए कमर कसी, कुशवाहा नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी में किए कई फेरबदल

Sat, 26 May 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 May 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
RS Kushwaha new BSP state chief.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संविधान में बड़े संशोधन के बाद संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री राम अचल राजभर की जगह पिछड़े वर्ग के ही पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सांगठनिक ढांचे में नेशनल कोआर्डिनेटर के नए पदों पर भी नियुक्तियां कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रामअचल राजभर को सत्ता से बाहर होने के बाद 11 जुलाई 2012 को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी गई थी। राजभर सबसे ज्यादा समय तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे। अब उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


राजभर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने से गलत संदेश न जाए इसलिए मायावती ने स्पष्ट किया है कि राजभर को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में इससे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए कुशवाहा पूर्व विधायक और एमएलसी रहे हैं। बसपा इन्हें रायबरेली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा चुकी है। बीच में जब-जब राजभर को हटाए जाने की चर्चा छिड़ी, कुशवाहा का नाम सबसे आगे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन में इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

RS Kushwaha new BSP state chief.
आरएस कुशवाहा - फोटो : amar ujala

वीर सिंह एडवोकेट- नेशनल कोऑर्डिनेटर
जय प्रकाश सिंह - नेशनल कोऑर्डिनेटर
आरएस कुशवाहा- प्रदेश अध्यक्ष यूपी
राम अचल राजभर- राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड, बिहार व मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर
अशोक सिद्धार्थ - उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश का प्रभार वापस, दक्षिण भारत के तीन राज्यों का काम देखेंगे
सतीश चंद्र मिश्रा - राष्ट्रीय महासचिव, लीगल वर्क व अपरकास्ट समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी
गौरी प्रसाद उपासक- आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के साथ महाराष्ट्र के सीनियर कोऑर्डिनेटर
प्रमोद रैना- उपासक के साथ जूनियर कोऑर्डिनेटर रहकर तीनों राज्यों में काम करेंगे
लालजी वर्मा- छत्तीसगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed