फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RS Kushwaha joins Samajwadi Party in Lucknow.

अखिलेश का तंज: यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी, योगी नहीं 'योग्य' सरकार चाहिए

Sun, 17 Oct 2021 03:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Oct 2021 03:23 PM IST
सार

रविवार को बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा सपा में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
RS Kushwaha joins Samajwadi Party in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी हो गया है। प्रदेश को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश रविवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2017 के पहले प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी विकास सिर्फ एक ही परिवार का हो रहा था पर अब प्रदेश तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को बसपा के कई बड़े नेता सपा में शामिल हो गए। पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा, पूर्व सांसद कादिर राणा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सपा का दामन थाम लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी सपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों की सेहत एवं सुरक्षा को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में खाद से लेकर तेल तक के दाम बढ़ गए हैं जिसकी मार हर वर्ग पर पड़ रही है। भारत कुपोषण झेल रहा है। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान राहत पैकेट में घी, दूध और बच्चों के लिए फल तक का इंतजाम किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया।

किसानों पर लगातार हमला कर रही है सरकार

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों पर लगातार हमला कर रही है। हक की मांग करने वालों को कुचला जा रहा है। यूपी में योग्य सरकार चाहिए ना कि योगी सरकार।

प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए। समाजवादी सरकार जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हम प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम नाम बदलना, रंग बदलना और नेम प्लेट बदलना भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed