{"_id":"68eea6775fbb1a918200223d","slug":"rs-958-lakh-cheated-in-the-name-of-investment-in-online-game-lucknow-news-c-13-knp1002-1427878-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन गेम में निवेश के नाम पर 9.58 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन गेम में निवेश के नाम पर 9.58 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन गेम फेयर डील में निवेश के नाम पर कारोबारी से 9.58 लाख रुपये ठग लिए गए। बाजारखाला के पुराना टिकैतगंज निवासी अंकित सिंह ने दोस्त आलमबाग के आदित्य कुमार और उसके साथी वाराणसी के अजय गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अंकित की मीना बेकरी चौराहे पर गुपर ग्रीन सॉल्यूशन नाम से फर्म है। उनके मुताबिक मई 2024 में आदित्य ने उन्हें गेम फेयर डील के बारे में बताया। उसने इसमें निवेश कर रोजाना दो से तीन हजार रुपये मुनाफा कमाने का झांसा दिया। लालच में आकर अंकित ने फेयर डील गेम में लॉगइन कर लिया। फिर निवेश के लिए आदित्य के दिए बैंक खातों में 24 मई से 26 जून 2024 तक कई किस्तों में 9.8 लाख रुपये निवेश कर दिए।
आरोप है कि उन्हें न तो मुनाफा मिला और न निवेश की रकम वापस मिली। पीड़ित का आरोप है कि ठगी में आदित्य के साथ उसका साथी अजय भी शामिल था। अंकित ने कोर्ट की शरण ली। वहां से आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक तफ्तीश जारी है।