{"_id":"674da4e2bd916f7710006d70","slug":"rs-80000-recovered-from-student-by-threatening-to-make-objectionable-photo-viral-lucknow-news-c-13-knp1050-976114-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 80 हजार वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 80 हजार वसूले
Mon, 02 Dec 2024 05:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। छात्रा ने शोहदे पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। मामले में कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
जालौन की रहने वाली युवती कृष्णानगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। 11 नवंबर को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने उसे नाम से पुकारा। यह सुनकर वह घबरा गईं। आरोपी ने कहा कि उनकी आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी उसके पास है। फोटो वायरल करने की धमकी दी। ऐसा करने के बदल रकम की मांग की। डरी-सहमी छात्रा ने तीन बार में आरोपी के बैंक खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि छात्रा को जिस नंबर से कॉल आई थी, वह बंद जा रहा है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया जाएगा।