फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 592 crore lying dormant in 10.25 lakh accounts, depositors forget

Lucknow News: 10.25 लाख खातों में 592 करोड़ रुपये निष्क्रिय पड़े, जमा करने वाले भूले

Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 592 crore lying dormant in 10.25 lakh accounts, depositors forget
लखनऊ। जिले के बैंकों में 10.25 लाख खातेदार पैसा जमा कराकर वापस लेना भूल गए। इनकी 592 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा हैं, जिनसे दस वर्ष में कोई लेनदेन नहीं हुआ है। आरबीआई के निर्देश पर असली खाताधारकों को उनका पैसा वापस करने के लिए बैकों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

जिले में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 45 बैंक हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के 12, निजी क्षेत्रों के 16, तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, दो कोऑपरेटिव, आठ स्मॉल फाइनेंस और चार पेमेंट बैंक हैं।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक निष्क्रिय पड़ी 592.14 करोड़ की राशि को आरबीआई के डिपॉजिट एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में जमा करा दिया गया था। अब आरबीआई के निर्देश पर इसे खाताधारकों को लौटाने की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कई लोग विदेश चले जाते हैं तो कई परिवार बुजुर्गों के नाम से खाता खोलते हैं। उनके निधन के बाद खाता निष्क्रिय हो जाता है। कई लोग पुराने खाते दोबारा शुरू कराने या उनसे रकम निकालने की पूरी प्रक्रिया नहीं अपनाते हैं।

31 अगस्त तक की निष्क्रिय रकम में सबसे ज्यादा बचत और सावधि खातों में जमा है। 9.33 लाख से ज्यादा खातों में 476 करोड़ रुपये पड़े हैं। विभिन्न संस्थाओं से जुड़े 83,869 खातों में 63.66 करोड़ की रकम और सरकारी विभागों और योजनाओं से जुड़े 8099 खातों में 52.62 करोड़ की राशि निष्क्रिय पड़ी है।




सीडीओ कार्यालय में 14 को लगेगा कैंप
एलडीएम मनीष पाठक का कहना है कि 14 नवंबर को इंदिरानगर स्थित सीडीओ कार्यालय में सुबह 10 बजे से कैंप लगाया जाएगा। इसमें वे व्यक्ति, सरकारी विभाग व संस्थान हिस्सा ले सकते हैं जिनके खातों में निष्क्रिय राशि पड़ी हुई है। यह लोग अनक्लेम्ड डिपॉजिट पोर्टल (उद्गम) व मौजूद बैंक प्रतिनिधियों की सहायता से अपनी राशि का दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed