{"_id":"6223dfbc6f3f79599e774e7c","slug":"rs-5-crore-recovered-from-director-s-delhi-residence-and-it-raids-in-noida-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक के दिल्ली आवास से पांच करोड़ रुपये बरामद, नोएडा-गाजियाबाद में भी छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक के दिल्ली आवास से पांच करोड़ रुपये बरामद, नोएडा-गाजियाबाद में भी छापा
Sun, 06 Mar 2022 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 03:40 AM IST
सार
निदेशक की कार से शुक्रवार रात को डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। आयकर विभाग की टीम ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की थी। निदेशक के लखनऊ व दिल्ली स्थित आवास पर भी छापे मारे गए। दिल्ली में जांच देर रात तक चलती रही। इस दौरान निदेशक के तीन अन्य करीबी भी जांच के दायरे में आ गए। इनके आवास से भी नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह के दिल्ली स्थित आवास से शनिवार को पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
निदेशक की कार से शुक्रवार रात को डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। आयकर विभाग की टीम ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की थी। निदेशक के लखनऊ व दिल्ली स्थित आवास पर भी छापे मारे गए। दिल्ली में जांच देर रात तक चलती रही। इस दौरान निदेशक के तीन अन्य करीबी भी जांच के दायरे में आ गए। इनके आवास से भी नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया, निदेशक के दिल्ली व अन्य साथियों के गाजियाबाद स्थित आवास पर स्थानीय आयकर अफसरों के सहयोग से लखनऊ की टीम ने छापा मारा। इसमें नकद के अलावा उद्यमिकता विकास संस्थान के कई अन्य लोगों के साजिश में शामिल होने के भी साक्ष्य मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
गौड़ संस समेत कई रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों पर छापे
आयकर विभाग ने गौड़ संस समेत कई रियल एस्टेट कंपनियों और कुछ प्रॉपर्टी ब्रोकरों के परिसरों पर छापे मारे। यह कार्रवाई नोएडा व गाजियाबाद में की गई। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को शुरू छापे की कार्रवाई शनिवार को भी जारी थी। आयकर विभाग ने इस दौरान बड़ी मात्रा में कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उनका कहना है कि छापे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम में 28 परिसरों पर मारे गए हैं। गौड़ संस के प्रमोटर मनोज गौड़ के परिसरों पर भी तलाशी ली गई।