{"_id":"6ae6525412ffaec658068a13","slug":"rs-45780-tax-charged-on-ev-refund-facilitated-at-transport-fair-lucknow-news-c-13-lko1070-1991416-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईवी पर 45,780 रुपये टैक्स वसूला, परिवहन मेले में कराया रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईवी पर 45,780 रुपये टैक्स वसूला, परिवहन मेले में कराया रिफंड
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में आयोजित परिवहन मेला।
लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टैक्स फ्री होने के बावजूद परिवहन विभाग ने एक वाहन मालिक से आठ किस्तों में 45,780 रुपये टैक्स वसूल लिए। शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में आयोजित परिवहन मेले में शिकायत पहुंचने पर अधिकारियों ने पूरी धनराशि वापस कराई।
वाहन संख्या यूपी-32 टीएन 0615 के मालिक ने अप्रैल 2023 से दिसंबर 2025 के बीच ऑनलाइन टैक्स जमा किया था।
मेले में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर और एनओसी से जुड़ी शिकायतें भी आईं। कई वाहन मालिकों ने बताया कि फेसलेस सेवा से आवेदन करने के बावजूद आरसी नहीं मिल रही है। जांच में कुछ आवेदनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए।
अपर परिवहन आयुक्त आरके विश्वकर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, मेले में करीब 1,150 लोग पहुंचे। 600 से अधिक लोगों को सेवाओं का लाभ मिला। 470 आवेदकों से 1.60 करोड़ रुपये टैक्स जमा कराया गया। वहीं, 99 ईवी मालिकों को 11.60 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई। मेले में फिटनेस, परमिट, पंजीकरण और वाहन स्क्रैपिंग के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।