{"_id":"6a540360f2e15977d00da1c0","slug":"rs-158-lakh-swindled-from-contractor-by-posing-as-an-ig-lucknow-news-c-13-lko1070-1824400-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को आईजी बताकर ठेकेदार से ठगे 1.58 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को आईजी बताकर ठेकेदार से ठगे 1.58 लाख रुपये
Mon, 13 Jul 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर स्थित पेपरमिल कॉलोनी निवासी और पुलिस विभाग के ठेकेदार प्रवीन चौधरी से जालसाज ने 1.58 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को आईजी सुभाष चंद्र दुबे बताकर घरेलू सामान बेचने का झांसा दिया था। प्रवीन चाैधरी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रवीन के अनुसार, नौ जुलाई को उन्हें व्हाट्सऐप कॉल आई, जिस पर 1090 में तैनात आईजी सुभाष चंद्र दुबे की फोटो लगी थी। फोटो देखकर उन्होंने कॉल करने वाले को आईजी समझ लिया। आरोपी ने बताया कि उसका परिचित फ्रीज, टीवी समेत घरेलू सामान सस्ते दाम पर बेच रहा है। आईजी की सिफारिश पर भरोसा कर उन्होंने आरोपी के बताए यूपीआई खाते में पांच किस्तों में 1.58 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने जल्द सामान भेजने की बात कहकर फोन काट दिया।
काफी देर तक सामान नहीं पहुंचने पर उन्हें शक हुआ। वह आईजी सुभाष चंद्र दुबे से मिले तो पता चला कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर ठगी की गई है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि कॉल करने वाले नंबर और यूपीआई खाते की साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।