Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now, build a career using the language of gestures

Lucknow News: अब इशारों की भाषा से बनेगा कॅरिअर

Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Now, build a career using the language of gestures
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय।
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। संवाद के लिए हमेशा शब्दों की जरूरत नहीं होती। हाथों के इशारे, चेहरे के भाव और अंगुलियों की गतिविधियां भी अपनी बात कहने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। इसी संवाद को भाषा और रोजगार से जोड़ने की तैयारी डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय कर रहा है। यहां विद्यार्थी अब भारतीय सांकेतिक भाषा सीख सकेंगे। इसके लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों का लाभ केवल श्रवणबाधित विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि सामान्य विद्यार्थी भी उठा सकेंगे।
सांकेतिक भाषा का ज्ञान रखने वाले युवाओं के लिए दुभाषिया बनने के रास्ते खुलेंगे। स्कूल-कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यक्रमों, अस्पतालों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में ऐसे प्रशिक्षित लोगों की भूमिका अहम हो सकती है, जहां श्रवणबाधित लोगों तक सूचनाएं और सेवाएं पहुंचाने के लिए सांकेतिक भाषा के जानकारों की जरूरत होती है। श्रवणबाधित विद्यार्थियों के लिए कक्षा में पढ़ाई समझना और अपनी बात दूसरों तक पहुंचाना कई बार चुनौती बन जाता है। ऐसे में सांकेतिक भाषा का व्यवस्थित प्रशिक्षण उनके लिए पढ़ाई को अधिक सहज बना सकता है। विश्वविद्यालय में इसके पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों को अपनी जरूरत के अनुसार भाषा सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही सामान्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के सांकेतिक भाषा जानने से परिसर में संवाद की बाधाएं कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

किताबी पढ़ाई के साथ मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
विश्वविद्यालय इस दिशा में भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) के साथ मिलकर काम करेगा। दोनों संस्थान डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम तैयार करने के साथ उनके संचालन की रूपरेखा बनाएंगे। विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की भी योजना है। इसके लिए कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। शिक्षकों को भी सांकेतिक भाषा पढ़ाने के नए तरीकों का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल सामग्री और प्रयोगशाला की भी तैयारी
सांकेतिक भाषा की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए डिजिटल वीडियो, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और अन्य शिक्षण संसाधन तैयार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में सांकेतिक भाषा प्रयोगशाला और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को अभ्यास के साथ शोध और प्रशिक्षण के अवसर भी मिल सकेंगे।


समाज में संवाद की दूरी कम करने की पहल
सांकेतिक भाषा श्रवणबाधित लोगों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। संयुक्त पाठ्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण और डिजिटल शिक्षण सामग्री के जरिये सांकेतिक भाषा की पढ़ाई का विस्तार किया जाएगा। विवि और आईएसएलआरटीसी के बीच हुए समझौते के बाद अब पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में काम होगा।
- आचार्य संजय सिंह, कुलपति, पुनर्वास विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed