फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 1441 crore released for Gram Panchayats, Kshetra Panchayats and Zilla Panchayats

यूपी : ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के लिए 1441 करोड़ रुपये जारी

Fri, 14 May 2021 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 May 2021 11:27 AM IST
सार

प्रदेश की पंचायतीराज संस्थानों को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए संस्तुत बुनियादी अनुदान की पहली किस्त के रूप में 1441.60 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Rs 1441 crore released for Gram Panchayats, Kshetra Panchayats and Zilla Panchayats
रुपये - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश की पंचायतीराज संस्थानों को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए संस्तुत बुनियादी अनुदान की पहली किस्त के रूप में 1441.60 करोड़ रुपये मिले हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने यह धनराशि उपलब्ध कराई है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने यह धनराशि निदेशक पंचायती राज को ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में तय फार्मूले के अनुसार वितरित करने के लिए उपलब्ध करा दी है। आवंटन का 15-15 प्रतिशत जिला व क्षेत्र पंचायतों को जबकि 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को दिया गया है। इस तरह जिला पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों को 216.24-216.24 करोड़ रुपये जबकि ग्राम पंचायतों को 1009.12 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि का उपयोग ग्रामीण पंचायतों द्वारा अन्य चीजों के अतिरिक्त कोरोना महामारी से लड़ने के लिए संसाधनों को बढ़ाने के काम में आएगा। 
विज्ञापन


केंद्र ने समय से पहले किया आवंटन
15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार मुक्त अनुदान की पहली किस्त राज्यों को जून 2021 में जारी की जानी थी। पर, कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थितियों और पंचायती राज्य मंत्रालय की अनुशंसाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने सामान्य कार्यक्रम से पहले ही अनुदान जारी कर दिया है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग ने मुक्त अनुदान जारी करने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई थीं। इन शर्तों में ग्रामीण स्थानीय निकायों के एक निश्चित प्रतिशत खातों की सार्वजनिक क्षेत्र में ऑनलाइन उपलब्धता शामिल है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पहली किस्त के जारी होने के लिए इस शर्त को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed