{"_id":"69b46d065e5889536f0ae3ec","slug":"rs-120-lakh-looted-from-an-elderly-man-lucknow-news-c-13-lko1070-1643023-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग से 1.20 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग से 1.20 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गुडंबा की शिवपुरी कॉलोनी में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग से 1.20 लाख रुपये लूट लिए। उनके बेटे ने गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिवपुरी कॉलोनी निवासी राम मूरत यादव के मुताबिक उनके पिता राम सागर यादव जनगणना विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका पेंशन खाता एसबीआई की भूतनाथ मार्केट शाखा में है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे राम सागर पेंशन के 1.20 लाख रुपये निकालकर मोपेड से लौट रहे थे। घर के पास वह परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए रुक गए। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोपेड की डिग्गी में रखे रुपये लूट लिए।
राम सागर के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, पर वे भागने में सफल रहे। राहगीरों ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस की दो टीमें घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।