फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF man slapped loko pilot in Gonda.

सिपाही ने लोको पायलट को थप्पड़ धरा, जमकर हुआ बवाल

Thu, 04 Jun 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 04 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
RPF man slapped loko pilot in Gonda.

गोंडा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह शहीद एक्सप्रेस के लोको पायलट की आरपीएफ के जवान ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित होकर साथी ट्रेन चालकों ने दो घंटे तक रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया और ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


जिससे कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा करना पड़ा। इससे हजारों यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। जवान के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। बाद में मंडल रेल प्रबंधक ने आरपीएफ जवान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


अमृतसर से दरभंगा की ओर जा रही शहीद एक्सप्रेस बुधवार की सुबह 8:50 पर गोंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन का चालक वीपी त्रिपाठी को शौच के लिए इंजन के बगल के डिब्बे में गया हुआ था। इसी बीच आरपीएफ के सिपाही रमेश सिंह यादव शौचालय का दरवाजा खटखटाने लगा। सिपाही के खटखटाने पर चालक का जवाब आया कि अभी खोल रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच चालक वीपी त्रिपाठी ने जैसे ही दरवाजा खोला उक्त सिपाही ने थप्पड़ मारकर ढकेल दिया। इससे चालक घायल हो गया। चालक वीपी त्रिपाठी ने स्टेशन पर ही स्थित डीजल लाबी पहुंच गया और अपनी व्यथा सुनाई। इस पर साथी चालक आक्रोशित होकर रेलवे स्टेशनपहुंच गए और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक लिया।

ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठ गए चालक

RPF man slapped loko pilot in Gonda.

आक्रोशित चालकों की मांग थी कि जब तक सिपाही को निलंबित कर घायल चालक वीपी त्रिपाठी से माफी नहीं मांगी जाती, तब तक किसी भी ट्रेन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

इसी बीच काठगोदाम से हावड़ा की ओर जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ पहुंची। आक्रोशित चालक इस ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठ गए। ट्रेन को आगे जाने से रोक लिया। दो घंटा तक हंगामा रहा जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।

अन्य स्टेशनों में कई ट्रेनों को खड़ा करना पड़ा, जिससे हजारों यात्री परेशान हुए। आक्रोशित चालकों ने नारेबाजी करते हुए सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व निलंबित करने की मांग करते रहे।

जिस पर रेलवे अधिकारियों ने भी सहमति जताई। क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र नाथ व आरपीएफ के सहायक कमांडेंट दयाशंकर राम ने सिपाही को बुलाकर चालक के सामने माफी मंगवाई तब करीब 11 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

आरोपी सिपाही निलंबित, तीन सदस्य टीम ने शुरू की जांच

RPF man slapped loko pilot in Gonda.

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ के सिपाही रमेश सिंह यादव को लाइन हाजिर करते हुए निलंबित कर दिया।

घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर तत्काल गोंडा भेज दिया। चालक वीपी त्रिपाठी ने सिपाही रमेश सिंह यादव के खिलाफ मारपीट करने के आरोप जीआरपी थाने में तहरीर दी है। जीआरपी कोतवाल बीएन सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है,जांच कराई जा रही है।

ट्रेनों का चक्का थमने से परेशान रहे यात्री
ट्रेनों का चक्का जाम होने से अवध एक्सप्रेस को गोंडा कचेहरी, लखनऊ बरौनी को बरुआ चक, कोचीन को मोतीगंज में आधा घंटा से अधिक समय तक खड़ा रहना पड़ा।

इस दौरान यात्री घंटों परेशान रहे। बरुआचक, कचेहरी, मोतीगंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों के यात्री विवाद खत्म होने की मिन्नतें करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed