फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF inspector shot dead, dead body found near railway crossing

आरपीएफ में तैनात दरोगा की गोली मारकर हत्या, रेलवे क्रासिंग के पास मिला शव

Wed, 09 Dec 2020 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
RPF inspector shot dead, dead body found near railway crossing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में आलमबाग के मवैया से मानकनगर रूट पर रेलवे क्रासिंग के पास आरपीएफ में तैनात दरोगा पूरन सिंह नेगी (35) का खून से लथपथ शव मिला। दरोगा के बाएं सीने में गोली मारी गई थी। मंगलवार देर रात को झाड़ियों में शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से दरोगा का सर्विस पिस्तौल, पर्स व नौ कारतूस मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार देर शाम तक आलमबाग थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले पूरन सिंह नेगी आरपीएफ में दरोगा के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती चारबाग रेलवे स्टेशन पर थी। उनकी पत्नी अनिता व दो बच्चे दिल्ली के बदरपुर में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक पूरन सिंह आलमबाग के सरदारीखेड़ा में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार शाम करीब सात बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। देर रात 10 बजे तक वह चारबाग अपने ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचे। तो अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि मवैया से मानकनगर रेलवे स्टेशन के बीच क्रासिंग के पास झाड़ियों में किसी दरोगा का शव खून से लथपथ पड़ा है। इसकी सूचना मिलने पर आलमबाग और मानकनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां खून से लथपथ दरोगा बेसुध देखकर आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस के मुताबिक गोली दरोगा पूरन सिंह नेगी के बाएं सीने में लगी थी।
विज्ञापन

 

भाई ने लगाया आरोप, कहा साजिशन की गई हत्या

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दरोगा पूरन सिंह नेगी के भाई बीएस नेगी ने गंभीर आरोप लगाया। बीएस नेगी के मुताबिक उनके भाई की हत्या साजिशन की गई है। भाई के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। ताकि यह पुष्ट हो सके कि उनके साथ किसी का विवाद हुआ या उनके साथ किसी ने मारपीट के बाद गोली मारी। उनके सीने के बाएं तरफ गोली लगी है। वहीं पुलिस इस मामले को अभी हत्या व आत्महत्या दोनों मानकर जांच कर रही है। फिलहाल प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बुधवार देर शाम तक परिवारीजनों ने तहरीर भी नहीं दी थी। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों की तलाश में मिला लोकेशन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूरन सिंह देर रात 10 बजे तक अपने ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ के अधिकारी भी परेशान हो गये। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार मोबाइल पर कॉल कर रहे थे। इसके बाद सर्विलांस की मदद ली गई। जिससे दरोगा पूरन सिंह के मोबाइल की लोकेशन मवैया से मानकनगर रेलवे स्टेशन के बीच मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं आरपीएफ के अधिकारी भी मौके लिए निकल गये। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रेलवे क्रासिंग के पास बने यार्ड के पास पहुंची। वहां पास की झाड़ियों में तलाश शुरू की गई। जहां पर पूरन सिंह नेगी का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया था। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed