फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF clears railway land, demolishes 82 structures

Lucknow News: आरपीएफ ने रेलवे जमीन करवाई खाली, 82 ढांचे तोड़े

Sat, 08 Nov 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
RPF clears railway land, demolishes 82 structures
अतिक्रमण हटाती टीम।
लखनऊ। मवैया में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई 82 दुकानों-झुग्गियों सहित 48 मकान शुक्रवार को तोड़ दिए गए। आरपीएफ ने पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक न चली। शुक्रवार सुबह 11 बजे से ऐशबाग से लखनऊ जंक्शन के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या तीन स्पेशल के आसपास हुई कार्रवाई में 2,600 वर्ग मीटर रेलवे भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान ऐशबाग आरपीएफ थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ 38 जवान, आईओडब्ल्यू मनोहर आदि उपस्थित रहे। रेलवे भूमि पर कब्जा कर लगाई गईं दुकानों व झुग्गियों में से कुछ में नशेड़ियों का अड्डा था, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed