फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF caught six illegal vendors at Charbagh station

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़े छह अवैध वेंडर

Mon, 07 Jul 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
RPF caught six illegal vendors at Charbagh station
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व कैटरिंग की टीम ने रविवार को अवैध वेंडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। वेंडरों के पास से बरामद खाद्य सामग्रियों व पानी की बोतलें जब्त कर ली गईं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म नंबर छह और सात पर अभियान चलाया। जयनगर से अमृतसर जा रही ट्रेन पहुंचने पर उसकी जांच की गई, जिसमें छह लोग खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें बेचते पाए गए। उनके पास वेंडिंग लाइसेंस नहीं था। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ के अनुसार, उनके पास से मिली खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें गुणवत्ताविहीन भी थीं, उन्हें जब्त कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed