{"_id":"69cece4c22d5f1e53500ba50","slug":"rp-singh-will-select-the-indian-hockey-team-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1674027-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भारतीय हॉकी टीम का चयन करेंगे आरपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भारतीय हॉकी टीम का चयन करेंगे आरपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रोत्साहन से जुड़े उत्तर प्रदेश के डाॅ. आरपी सिंह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।
इन दो महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम के चयन ट्रायल बेंगलूरू स्थित साई सेंटर में तीन व चार अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसकी सूचना हॉकी इंडिया के महानिदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव ने दी। डॉ. आरपी सिंह हॉकी इंडिया के मुख्य चयनकर्ता होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक भी हैं।
उन्होंने यह दायित्व मिलने पर इसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और इंटरनेशनल एक्सपोजर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन संभावितों को अंतिम रुप से टीम चयन से पूर्व कड़े प्रशिक्षण और इंटरनेशनल एक्सपोजर भी दिया जाएगा ताकि भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जा सके।
विज्ञापन
आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989) की भी पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रहे हंै। उन्होंने विश्वकप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) में भी में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह प्री ओलंपिक-1988 में स्वर्ण पदक विजेता टीम के भी सदस्य रहे हैं।
बताते चले कि एफआईएच हॉकी पुरुष विश्वकप का आयोजन 15 से 31 अगस्त तक और एशियन गेम्स का आयोजन 14 सितंबर से चार अक्टूबर तक होगा।