फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   royal famlies gathered in lucknow royal fables inagurated

लखनऊ में जुटे रामपुर समेत देश के प्रमुख राजघराने, रॉयल फैबल्स का हुआ उद्घाटन

Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
royal famlies gathered in lucknow royal fables inagurated
रीता बहुगुणा जोशी
भारत के शाही परिवारों के मंच रॉयल फेबल्स ने लखनऊ में कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें विरासत में मिली परंपरा,  कला-संस्कृति, फैशन और शानदार जीवनशैली को सामने लाकर देश-दुनिया को बेहद प्रभावित किया।  रामपुर के नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां रॉयल फेबल्स  की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


रॉयल फेबल्स लखनऊ का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि कार्यक्रम में रॉयल फेबल्स संस्थापक अंशु खन्ना, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष व भारत के प्रथम सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह, बड़ौदा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव अविनाश अवस्थी, टेक्सटाइल क्यूरेटर मधु जैन, अयोध्या की राजकुमारी मंजरी मिश्रा, अरबी, फारसी विवि के वाइस चांसलर रहे अनीस अंसारी, डिजाइनर आसमा हुसैन, नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला ऑफ शीश महल, यूपी मैंगो फेस्टिवल संस्थापक ज्योत्सना कौर हबीबुल्लाह, मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी, प्रतापगढ़ की राजकुमारी अलका रानी सिंह, अयोध्या के राजा विमलेंद्र प्रताप मिश्रा समेत देश की कई नामवर शख्सियतों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री राजा जय प्रताप सिंह की पत्नी बांसी की रानी वसुंधरा कुमारी शो-स्टॉपर्स के रूप में फैशन शो के अंतिम खंड में नवाब काजिम अली खां के साथ रैंप पर नजर आईं। इस मौके पर अयोध्या के राजकुमार यतींद्र मिश्रा की किताब अख्तरी : सोज और साज का अफसाना का विमोचन भी हुआ। इस पर हुई चर्चा में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि राजकुमार यतींद्र मिश्रा को भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद युवा पुरस्कार तथा हेमंत स्मृति कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed