{"_id":"b8a70dd6a4ef8d0b05d75376ac581ba0","slug":"route-diversion-on-kanpur-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो परियोजना पर काम शुरू रूट डायवर्जन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो परियोजना पर काम शुरू रूट डायवर्जन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रोड पर मेट्रो रेल परियोजना के लिए ट्रांसपोर्टर नगर के सामने डिवाइडर पर ड्रिलिंग का काम सोमवार सुबह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस काम को तेजी से करने के लिए समय से पहले ही ड्रिलिंग शुरू की जा रही है। भारी वाहनों का शहीद पथ और जेल रोड से डायवर्जन भी सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।
पीएसी गेट नंबर तीन पर बने पाइल फाउंडेशन का अभी पाइल टेस्टिंग रिपोर्ट आना बाकी है, एलएमआरसी और एलएंडटी के इंजीनियर ने काम तेजी से शुरू कर दिया है।
अमौसी के करीब शहीद पथ मोड़ पर बने मेट्रो के पहले बिंदु पर ड्रिलिंग शुरू होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही सड़क पर बेरिकेडिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
मेट्रो के स्टार्टिंग पॉइंट से करीब 900 मीटर दूरी तक कानपुर रोड के दोनों तरफ पांच- पांच मीटर सड़क घेर दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस के अलावा एलएंडटी के गार्ड भी लगाए जाएंगे। अमौसी की तरफ से आलमबाग बस अड्डे आने वाली रोडवेज बसों को टीपी नगर से पहले ही शहीद पथ की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
आलमबाग से कानपुर जाने वाली बसों को भी इसी रूट से गुजरना होगा। इसके अलावा वीआईपी रोड भी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होगी।
नगरीय सेवा की बसों को इस बाध्यता से अलग रखा गया है। जैसे जैसे पिलर बनना शुरू होगा, बिजली के खंभे हटते रहेंगे।