फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion on Eid in Lucknow.

ईद पर बदला रहेगा लखनऊ शहर का ट्रैफिक, देखें- कहां कम रहेगा यातायात

Sun, 25 Jun 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Jun 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
route diversion on Eid in Lucknow.
 ईद का त्यौहार चंद्र-दर्शन के अनुसार सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहरवासियों की सुगम यातायात व्यवस्था को देखते हुए सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा।
विज्ञापन


इधर से न जाएं
- सीतापुर रोड से कोई भी यातायात पक्का पुल नहीं जा पाएगा
- शिया पीजी कॉलेज से वाहन टीलेवाली मस्जिद नहीं जाएंगे
- हरदोई रोड से रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद नहीं आएंगी
- कोनेश्वर चौराहे से यातायात घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा नहीं जाएगा
- घंटाघर, हुसैनाबाद से यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद नहीं जाएगा
- चौक तिराहेे से यातायात नीबू पार्क तिराहे नहीं जाएगा

- मेडिकल क्रॉस चौराहे से यातायात नीबू पार्क तिराहे नहीं जा सकेगा
- शाहमीना तिराहे से सामान्य यातायात पक्कापुल/टीलेवाली मस्जिद नहीं जा सकेगा
- डालीगंज पुल से कोई भी वाहन पक्का पुल/टीलेवाली मस्जिद नहीं जा सकेगा
- शाहमीना तिराहे से रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल/टीलेवाली मस्जिद नहीं जा सकेगी
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन/कार्मिशियल वाहन नहीं जाएंगे
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा तुलसीदास मार्ग पर नमाजियों के सिर्फ वाहन जाएंगे

- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज की ओर नमाजियों के वाहनों ही जा सकेंगे
- हैदरगंज से ईदगाह की तरफ  नामाजियों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेगें।
- नाका से ऐशबाग की ओर नामाजियों के वाहनों के अतिरिक्त अन्य के वाहन नहीं जाएंगे
- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ  नामाजियों के वाहनों ही जा सकेंगे
- रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/अहियागंज नहीं जा सकेगा
- ऐशबाग पुल के नीचे नाका से आने वाले वाहन ईदगाह जाने पर रोक रहेगी

- राजेंद्र नगर चौराहे से वाहन ऐशबाग ओवर ब्रिज होते हुए ईदगाह नहीं जाएंगे
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह कोई वाहन नहीं जाएगा
- गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कालेज तिराहे से वाहन ईदगाह नहीं जाएंगे
-पीली कालोनी के अंदर से कोई भी वाहन ईदगाह मार्ग पर आने नहीं दिया जाएगा
- एसएन मिश्रा आवास तिराहे से यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा
- मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा
- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा।

इधर से जाएं

route diversion on Eid in Lucknow.

- सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज होते आईटी होकर जाएगा
- शिया कॉलेज से खदरा तिराहे से बंधा रोड नए पुल से होकर जा सकेगा
- हरदोई रोड से चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जाएगा
- कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस, हरदोई रोड होकर जाएगा

- घंटाघर कोनेश्वर/नीबू पार्क के पीछे नया पुल की तरफ  मोड़ दिया जाएगा
- चौक तिराहे यह यातायात कोनेश्वर चौराहा/मेडिकल क्रॉस होकर जाएगा
- मेडिकल क्रॉस से यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा/चौक, कोनेश्वर होकर जा सकेगा
- शाहमीना से ट्रैफिक मेडिकल कॉलेज/डालीगंज पुल होकर जाएगा

- डालीगंज पुल से यातायात आईटी, कपूरथला, डालीगंज/पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज होकर जाएगा
- शाहमीना तिराहे से यातायात बाएं मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा
- एवरेडी से वाहन, मवैया ओवर ब्रिज/लगड़ा फाटक ओवर ब्रिज, राजाजीपुरम होकर जा सकेगा
- नाका से यह यातायात रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर जाएगा

- अहियागंज से यातायात नक्खास तिराहा होकर जा सकेगा
- अहियागंज से ट्रैफिक नाका/मेडिकल कॉलेज होते हुए जाएगा
- ऐशबाग पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जा सकेगा
- राजेंद्र नगर चौराहे से यह यातायात मोतीनगर होते हुए जा सकेगा
- कन्हैया लाल रोड से वाहनों को बाबूलाल हलवाई चौराहा से दाहिने व बांए मोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed