फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route diversion of trains for delhi and punjab

17 से 30 तक बदले रूट से चलेंगी पंजाब व दिल्ली की ट्रेनें

Sat, 16 Jan 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Route diversion of trains for delhi and punjab
वाराणसी मंडल के बलिया से फेफना रेलवे स्टेशन के बीच होगा ट्रैक दोहरीकरण का काम
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के बलिया से फेफना रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के काम के चलते जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन 17 से 30 जनवरी तक प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर से 17, 19, 22, 24, 26 व 29 जनवरी को और ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर एक्सप्रेस 22 एवं 24 जनवरी को बदले रूट छपरा-भटनी-मऊ से चलेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09166 दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा से 20, 23, 25, 27 एवं 30 जनवरी को व 09165 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से 15, 17, 20, 22 एवं 24 जनवरी को छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलेगी। पंजाब की इन गाड़ियों के अतिरिक्त दिल्ली की ट्रेनें औढ़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेंगी। ट्रेन नंबर 04008 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल 19, 21, 26 व 28 जनवरी को, गाड़ी संख्या 04018 20, 27 एवं 29 जनवरी को, ट्रेन नंबर 04016 22 एवं 24 जनवरी को, ट्रेन नंबर 05115 छपरा-दिल्ली 23 जनवरी को, ट्रेन नंबर 05116 दिल्ली-छपरा 24 जनवरी को, 09051 बलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बलसाड से 23 जनवरी को, 09305 अंबेडकरनगर कामाख्या एक्सप्रेस 28 जनवरी को ओढ़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेंगी। वहीं ट्रेन नंबर 09045 सूरत-छपरा 18 व 25 जनवरी को 30 मिनट और ट्रेन नंबर 09045 सूरत-छपरा 27 जनवरी को 65 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन

तत्काल में सेंधमारी, नहीं मिलीं सीटें
रेलवे प्रशासन व आरपीएफ के सुस्त होते ही तत्काल टिकटों में सेंधमारी शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली व मुंबई जाने के लिए शुक्रवार को तत्काल सीटों की बुकिंग से ठीक पहले लखनऊ मेल, पुष्पक, अवध, एसी एक्सप्रेस, कुशीनगर, पद्मावत, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों में सैकड़ों सीटें खाली थीं, लेकिन सुबह 10 बजे बुकिंग का समय शुरू होते ही एकाएक सभी सीटें भर गईं। इससे ज्यादातर यात्रियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए लखनऊ मेल का टिकट बुक कर रही मालविका ने बताया कि एप पर टिकट बुकिंग से पहले स्लीपर में 96 सीटें खाली थीं, लेकिन बुकिंग का समय आते ही वेटिंग शुरू हो गई। इसी तरह अनूप मौर्य ने बताया कि मुंबई के लिए पुष्पक में स्लीपर की 142 सीटें खाली थीं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि तत्काल टिकटों में सेंधमारी का बड़ा रैकेट है। टिकट दलालों पर जब भी कार्रवाई सुस्त होती है, ये सक्रिय होकर सेंधमारी करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed