फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion due to president's visit

बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, राजभवन से सैनिक स्कूल और पीजीआई जाएंगे राष्ट्रपति

Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
route diversion due to president's visit
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राजधानी में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10:50 बजे वह राजभवन से सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल जाएंगे। वहां से राजभवन लौटने के बाद शाम को 04:35 बजे पीजीआई के 26वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएंगे। वहां से शाम सवा छह बजे वह राजभवन लौटेंगे। इसके चलते शुक्रवार को भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन

छोटे वाहनों का डायवर्जन प्लान
1. बंदरियाबाग चौराहे से वाहन राजभवन की ओर न जाकर गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर जाएंगे।
2. डीएसओ चौराहे से राजभवन की ओर न जाकर पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर जा सकेंगे।
3. एसजीपीजीआई के अंदर एटीएम मोड़ से श्रुति प्रेक्षागृह (कार्यक्रम स्थल) की ओर न जाकर ओपीडी होते हुए जाना होगा।
4. एसजीपीजीआई के अंदर जनरल हॉस्पिटल पिछले गेट के बैरियर तिराहे से श्रुति प्रेक्षागृह की ओर न जाकर खेल ग्राउंड, ओपीडी होते हुए जाना होगा।
5. एसजीपीजीआई के अंदर बायो मेडिकल बिल्ंिडग तिराहे से श्रुति प्रेक्षागृह की ओर न जाकर ओपीडी होते हुए जाना होगा।
बड़े और भारी वाहनों के लिए व्यवस्था
1. कानपुर की ओर से आने वाले वाहन बंथरा के जुनाबगंज मोड़, सरोजनीनगर, स्कूटर इंडिया, सैनिक स्कूल, अमौसी एयरपोर्ट शहीद पथ की ओर न जाकर मोहनलालगंज, गोसाईंगंज या कटी बगिया, मोहान रोड बुद्धेश्वर होकर जाएंगे।
विज्ञापन

2. कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए रमाबाई अंबेडकर मैदान, बीबीएयू, अहिमामऊ शहीद पथ या अमौसी एयरपोर्ट की ओर न जाकर बाराबिरवा चौराहा होकर जाना होगा।
3. बुद्धेश्वर चौराहे की ओर से बाराबिरवा चौराहे, अमौसी एयरपोर्ट न जाकर तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर चौराहा, मोहान रोड, कटी बगिया होकर जाना होगा।
4. रायबरेली रोड से आने वाले मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई, उतरेठिया शहीद पथ की ओर न जाकर जुनाबगंज, कटी बगिया, मोहान रोड या गोसाईंगंज, हैदरगढ़ होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. सुल्तानपुर की ओर से आने वाले गोर्साइंगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की ओर न जाकर हैदरगढ़, बाराबंकी या मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी बगिया होकर जाएंगे।
6. कमता शहीद पथ तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ की ओर न जाकर सुषमा हॉस्पिटल, पॉलीटेक्निक चौराहा या मटियारी इंदिरा नहर पुल, बाराबंकी, हैदरगढ़ होकर जाना होगा।
7. बंदरियाबाग चौराहे से आने वाले वाहन व बसें राजभवन की ओर न जाकर लालबत्ती चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होकर जाएंगी।
8. हजरतगंज चौराहे से आने वाले वाहन डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर न जाकर सिकंदरबाग चौराहा या रॉयल होटल चौराहा होकर जाएंगे।
9. गांधी सेतु (1090 चौराहे) से बसें गोल्फ क्लब चौराहे की ओर न जाकर दैनिक जागरण, सिकंदरबाग चौराहा होकर जाएंगी।
10. पॉलीटेक्निक चौराहे से बसें गोमतीनगर, डिगडिगा चौराहा, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090 चौराहा), गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग चौराहा न जाकर बादशाहनगर, महानगर, संकल्प वाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज होकर जाएंगी।

एंबुलेंस को छूट, कंट्रोल रूम में करें फोन
डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि एंबुलेंस को प्रतिबंधित मार्ग से भी जाने की छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 6389304141, 6389304242 व 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed