{"_id":"5cd5593bbdec22075f577cfa","slug":"route-change-of-trains-due-to-track-maintenance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन
Fri, 10 May 2019 04:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 10 May 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमित ऊंचाई वाले सब-वे व ट्रैक मेंटेनेंस का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। 19 एवं 25 मई को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) बदले रूट सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर से चलेगी। वहीं, सद्भावना एक्सप्रेस (14005) 20 व 26 मई को छपरा-बलिया-मऊ के रास्ते, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708) 21 एवं 26 मई को कप्तानगंज-थावे-सीवान से चलेगी।
विज्ञापन
सद्भावना एक्सप्रेस (14006) 21 व 26 मई को मऊ-बलिया-छपरा होकर, सद्भावना एक्सप्रेस (14016) 22 मई को औड़िहार-मऊ-भटनी के रास्ते, उदयपुर-न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस और बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12491) 26 मई को सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर होकर आएंगी।
विज्ञापन
30 मई को सीतामढ़ी से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14005) छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते, बलिया से गुजरने वाली लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15008) 29 मई को भटनी में निरस्त होगी। 30 मई को यह भटनी से ही रवाना होगी। 21 मई को लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस (15054) बलिया में रद्द होगी। दूसरी ओर नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस 21 मई को 45 मिनट, 22 मई को अजमेर-किशनगंज (15716) वाराणसी मंडल पर 70 मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन
अवध-आसाम एक्स. का संचालन प्रभावित
डेमो
मध्य रेलवे के नौगछिया-कटिहार खंड पर सब-वे निर्माण के कारण डिब्रूगढ़ से चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस (15909) 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को पांच घंटे देरी से रवाना होगी। अवध-असम एक्सप्रेस (15910) लालगढ़ से 10, 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 एवं 28 जून को पांच घंटे रोककर चलाई जाएगी।
किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्स. 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को बदले रास्ते कटिहार-पूर्णिया-सहरसा-मानसी से चलेगी। नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (22411) 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को कटिहार-पूर्णिया-सहरसा-मानसी से चलेगी। उदयपुर से उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के रास्ते चलेगी।
किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्स. 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को बदले रास्ते कटिहार-पूर्णिया-सहरसा-मानसी से चलेगी। नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (22411) 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को कटिहार-पूर्णिया-सहरसा-मानसी से चलेगी। उदयपुर से उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के रास्ते चलेगी।