{"_id":"36ef4de873fde945ea2906c27cf05e51","slug":"rounds-of-lucknow-pune-weekly-specials-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल का फेरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल का फेरा बढ़ा
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Jul 2014 04:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 01451/01452 लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के पांच फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
यह ट्रेन पुणे से प्रत्येक मंगलवार व लखनऊ जंक्शन से हर बृहस्पतिवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 01451 पुणे-लखनऊ जंक्शन स्पेशल पुणे से 1, 8, 15, 22 एवं 29 जुलाई को लखनऊ जंक्शन के लिए चलेगी।
विज्ञापन
जबकि ट्रेन नंबर 01452 लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल लखनऊ जंक्शन से 3, 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई को चलाई जाएगी।
गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बावजूद कई ट्रेनों में अब भी रेल आरक्षण के लिए मारामारी मची है। इसके चलते यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 4 जुलाई को जबकि 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 6 जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से थर्ड एसी की एक बोगी लगेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 15010 चित्रकूट एक्सप्रेस में 3 जुलाई को जबलपुर से स्लीपर ट्रेन का अतिरिक्त कोच लगेगा। वहीं, शहरवासियों को दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन नई ट्रेन का तोहफा नौ जुलाई को मिलेगा।
रेल बजट में घोषित द्विसाप्ताहिक ट्रेन वाराणसी दिल्ली का संचालन 9 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
ट्रेन नंबर 13119 प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार रात 10 बजे वाराणसी से छूटकर रात 2:45 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 13120 दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार सुबह 5:55 बजे चलकर रात 2:35 बजे लखनऊ होते हुए वाराणसी की ओर रवाना होगी।