{"_id":"641959b1531014101d0cd933","slug":"round-of-many-trains-increased-along-with-gorakhpur-ltt-special-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: गोरखपुर एलटीटी स्पेशल सहित कई ट्रेनों के फेरे बढ़े, यहां पढ़ें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: गोरखपुर एलटीटी स्पेशल सहित कई ट्रेनों के फेरे बढ़े, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Tue, 21 Mar 2023 12:46 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:46 PM IST
सार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए कई ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी डिटेल:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जा रही 05005 गोरखपुर अमृतसर स्पेशल अब 24 मार्च तक चलाई जाएगी। 18 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जा रही 05006 अमृतसर गोरखपुर स्पेशल अब 25 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
ऐसे ही 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जा रही 05059 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 24 मार्च तक, 05060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल 19 मार्च की जगह 26 मार्च तक, 05193 छपरा पनवेल स्पेशल प्रत्येक वृहस्पतिवार को 23 मार्च तक तथा 05194 पनवेल छपरा स्पेशल 17 मार्च की जगह 24 मार्च तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।