{"_id":"677c317255ef62b6460fab8c","slug":"rosewood-trees-were-cut-on-the-roadside-investigation-ordered-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108718-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्ग किनारे काटे गए शीशम के पेड़, जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्ग किनारे काटे गए शीशम के पेड़, जांच का आदेश
Tue, 07 Jan 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के मल्हीपुर बाबागंज मार्ग स्थित दमोदरा से मदरहा मार्ग किनारे एक ठेकेदार की ओर से शीशम के पेड़ों की अवैध कटान की गई। जानकारी के बाद नायब तहसीलदार ने जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।
जमुनहा तहसील के दमोदरा से मदरहवा होते हुए मल्हीपुर बाबागंज मार्ग पर सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ों की एक ठेकेदार की ओर से मिलीभगत कर अवैध कटान की गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नायब तहसीलदार शुभम तिवारी को दी। नायब तहसीलदार ने कटान को रुकवा दी। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटान अवैध तरीके से कराई जा रही थी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।
सरकारी भूमि से काटा पेड़
जमुनहा तहसील क्षेत्र के बरदेहरा भारी में उद्यान की भूमि पर लगे आम, सागौन व यूकेलिप्टस के पेड़ लगे थे। 31 दिसंबर को एक ठेकेदार की ओर से 35 यूकेलिप्टस के पेड़ को काट लिया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम जमुनहा आशीष भारद्वाज को दी। जानकारी के बाद एसडीएम के निर्देश पर मौके पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से न तो कटी हुई लकड़ी को कब्जे में लिया गया, और न कोई कार्रवाई की गई। इस बारे में एसडीएम जमुनहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में लेखपाल प्रेम नारायण का फोन तो उठा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।