फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rohaniya: A game of check-out between Patel leaders, all major parties expressed confidence in Patel candidates only

रोहनिया : पटेल नेताओं के बीच शह-मात का खेल, सभी प्रमुख दलों ने पटेल प्रत्याशियों पर ही जताया भरोसा

Fri, 04 Mar 2022 09:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Mar 2022 09:44 AM IST
सार

रोहनिया सीट 2012 में अस्तित्व में आई। उस दौरान अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल बसपा के रमाकांत सिंह मिंटू को हराकर विधायक चुनी गईं।

विज्ञापन
Rohaniya: A game of check-out between Patel leaders, all major parties expressed confidence in Patel candidates only
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

अध्यात्म और सांस्कृतिक नगरी काशी में रोहनिया सीट जीतने के लिए पटेल नेताओं में सियासी जंग चल रही है। कभी अपना दल (एस), तो कभी सपा और पिछले चुनाव में भाजपा के हाथ लगी यह सीट इस बार किसके खाते में जाएगी, यह पटेल मतदाताओं का रुख ही तय करेगा। इस बार सभी प्रमुख दलों ने  पटेल प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।

विज्ञापन


रोहनिया सीट 2012 में अस्तित्व में आई। उस दौरान अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल बसपा के रमाकांत सिंह मिंटू को हराकर विधायक चुनी गईं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल (एस) ने हाथ मिलाया तो अनुप्रिया मिर्जापुर से सांसद चुन ली गईं। अनुप्रिया के जाने के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव में सपा के महेंद्र सिंह पटेल ने जीत दर्ज की। 2017 के विधानसभा चुनाव में समीकरण बदले और अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (एस) से गठबंधन का नतीजा रहा कि भाजपा ने सुरेंद्र नारायण सिंह पर दांव लगाया और पहली बार रोहनिया में भाजपा का खाता खुला।  हालांकि, इस बार भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने राजेश्वर पटेल, सपा-अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन ने अभय पटेल और बसपा ने अरुण सिंह पटेल पर दांव लगाया है। 2012 और 2014 में पटेल मतदाताओं ने जिसे चाहा, वो विधायक चुना गया। 2017 के चुनाव में सुरेंद्र नारायण सिंह की जीत इसलिए हुई, क्योंकि मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) का समर्थन भाजपा को मिला था।
विज्ञापन


पटेल 1.47 लाख
सवर्ण 80 हजार
यादव 45 हजार
दलित 30 हजार

2017 का चुनाव परिणाम
सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा 1,19,885
महेंद्र सिंह पटेल सपा 62,332
प्रमोद कुमार सिंह बसपा 30,531
कृष्णा पटेल निर्दलीय 9549

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed