फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robert Vadra's statement becomes the talk of the town in Amethi.

Amethi: रॉबर्ट वाड्रा के बयान से गर्मायी सियासत, अमेठी से चुनाव लड़ने की कही बात, इस सीट पर कर चुके हैं प्रचार

Fri, 05 Apr 2024 10:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बयान दिया है कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में पहला कदम अमेठी से रखूं क्योंकि प्रियंका के साथ अमेठी में ही पहली बार 1999 में चुनाव प्रचार किया था।

विज्ञापन
Robert Vadra's statement becomes the talk of the town in Amethi.
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सियासी सरगर्मी के बीच अमेठी से कांग्रेस के दावेदारों की रेस में गुरुवार को एक और बड़ा नाम जुड़ गया। पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं अपना पहला राजनीतिक कदम वहीं से रखूं और सांसद बनूं। क्योंकि 1999 के चुनाव में प्रियंका के साथ जब चुनाव प्रचार किया तो वह अमेठी सीट ही थी। उस समय की राजनीति अलग थी। रॉबर्ट वाड्रा के बयान के बाद जिले का सियासी माहौल एक बार फिर गर्मा गया है।

विज्ञापन


कभी गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति जुबिन ईरानी ने 55 हजार 120 मतों के अंतर से हरा दिया था। अब जब 2024 के लिए चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही अपने उम्मीदवार का एलान करते हुए स्मृति जुबिन ईरानी को फिर उतारा है। कांग्रेस या बसपा ने अभी तक कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर हो रही है। दरअसल, स्थानीय कांग्रेसियों की मांग है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बागडोर संभालते ही राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आबिद राजा का इस्तीफा किया नामंजूर, बोले- पार्टी के पक्ष में प्रचार करें

ये भी पढ़ें - द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए 175 नामांकन, गाजियाबाद सीट के लिए सर्वाधिक 35 नामांकन हुए


फरवरी में न्याय यात्रा लेकर आए राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने जरूर राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। ऐसे में अब रॉबर्ट वाड्रा के बयान के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed