{"_id":"6466a049123e53375a0bc0d111a72e94","slug":"robbery-with-petrol-pump-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम गोली मारकर पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूटे लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम गोली मारकर पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूटे लाखों
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प मैनेजर को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए। गोली मैनेजर के हाथ में लगी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ के बीकेटी इंटौजा कुम्हरावां रोड गांव परसहिया के पास में अभिषेक सिंह का किसान सेवा केंद्र नाम का पेट्रोल पम्प है। सोमवार को अभिषेक के मैनेजर एसपी सिंह कर्मचारी राममिलन के साथ बाइक से कुम्हरावां स्थित इलाहाबाद बैंक में दो दिन का कैश जमा करने जा रहे थे। उनके पास 1.96 लाख रुपये कैश थे।
विज्ञापन
कुम्हरावां से थोड़ी दूर पहले दिल्ली बाबा की मजार के पास पीछे से मोटरसाइकल से आए दो बदमाशों ने फायर किया और बाइक को लात मारकर गिरा दिया। मैनेजर के हाथ में गोली लगी इतने में बाइकसवार लुटेरे कैश छीनकर भाग निकले। लुटेरे अपाचे बाइक से थे। मैनेजर और कर्मचारी को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन