{"_id":"69c9898778edf7affc0a07b8","slug":"robbery-suspects-arrested-relatives-also-under-suspicion-lucknow-news-c-13-knp1002-1666909-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लूट के आरोपी पकड़े गए, करीबी भी शक के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लूट के आरोपी पकड़े गए, करीबी भी शक के दायरे में
Mon, 30 Mar 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित हर्ष जायसवाल।
लखनऊ। शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के कर्मचारी हर्ष से दस लाख की लूट के मामले में मदेयगंज पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। जांच में कारोबारी के एक करीबी की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ में लगी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए लुटेरे सीमावर्ती जिले हरदोई व सीतापुर के हैं। इन्हें पकड़ने में अहम सुराग सीसीटीवी कैमरों से मिला था। फुटेज में घटनास्थल से लेकर दुबग्गा रोड तक दो बाइक सवार लुटेरे भागते दिखे थे। वहीं, आशंका है कि कारोबारी के करीबी ने ही बदमाशों को हर्ष जायसवाल के बारे में पूरी जानकारी दी है। एसीपी महानगर अंकित जायसवाल ने बताया कि पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें खुलासे के लिए लगी हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
यह है पूरी घटना
मदेयगंज थाने से 500 मीटर दूरी पर बुधवार रात दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश शराब कारोबारी खदरा निवासी मनीष जायसवाल के कर्मचारी हर्ष जायसवाल से असलहे के बल पर 10 लाख रुपये लूट ले गए थे। विरोध पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इससे उनकी पीठ पर मामूली चोट लगी।