फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery of 10 lacs in Aliganj

अलीगंज में थाने के पास दवा कारोबारी के घर डकैती, दस लाख नकद, जेवरात ले गए, व्यापारी ने पुराने दो नौकरों पर जताया संदेह, गार्ड हिरासत में

Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 10 lacs in Aliganj
अलीगंज के सेक्टर बी में दवा कारोबारी के घर लाखों की डकैती के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-बी में थाने से चंद कदमों की दूरी पर दवा कारोबारी दिनेश अग्रवाल के घर बुधवार रात करीब 8.30 बजे डकैतों ने धावा बोल दिया। गार्ड को असलहा दिखाकर बंधक बनाया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात व दस लाख रुपये लूट ले गए। कारोबारी ने पुराने दो नौकरों पर संदेह जताया है। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गार्ड को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

दिनेश अग्रवाल की तालकटोरा में आंख की दवाओं की एजेंसी है। उनके मुताबिक वह बुधवार रात करीब आठ बजे दो मकान छोड़कर रहने वाली बेटी के घर गए थे। करीब 50 मिनट बाद लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक पर भी दरवाजा नहीं खुला तो बेटी को सूचना दी। इस बीच दो युवक उनके घर से भागते हुए निकले। दिनेश अंदर जाने लगे तो देखा दरवाजा टूटा हुआ था। वहीं, कमरे में अलमारी से नकदी व जेवरात गायब थे। दिनेश की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्ने लाल यादव, एसीपी अखिलेश सिंह, एडीसीपी प्राची सिंह व डीसीपी रईस अख्तर पहुंचे। दिनेश से पूछताछ के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। डीसीपी रईस अख्तर के मुताबिक फुटेज के मुताबिक घर के अंदर घुसे दो बदमाशों ने लूटपाट की। दोनों ने चेहरा मास्क व रुमाल से ढका था। बाकी पांच बदमाश बाहर थे।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ा, गार्ड को बाथरूम में बनाया बंधक
दिनेश के मुताबिक वारदात के वक्त घर पर सिर्फ गार्ड राकेश था। बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसे पीटा और बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक लूटपाट किया। फुटेज में बदमाशों के हाथ में हथौड़ा व अन्य हथियार दिख रहे थे। दिनेश को संदेह है कि बदमाशों में दो पुराने नौकर भी शामिल थे, जिन्हें उनके परिवार के लोगों ने पहचान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती को चोरी बताने में जुटी रही पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए पहले डकैती को चोरी बताया। गार्ड को बंधक बनाने की बात सामने आने पर भी चोरी की बात कही जा रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर घर के अंदर और बाहर की फुटेज वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने सुर बदला। फुटेज में साफ दिख रहा था कि बदमाशों की संख्या सात है।

दो टीमें सीतापुर रवाना
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक दिनेश ने वारदात में शामिल पुराने नौकरों अमन व विकास को पहचान लिया है। दोनों ने दिसंबर में भी इनके घर में चोरी की थी, जिसका खुलासा पुलिस ने किया था। हालांकि, कारोबारी ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बदमाशों ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का स्टे ले लिया। डीसीपी के मुताबिक राकेश भी सीतापुर का है। उसे हिरासत में लेकर दो टीमों को सीतापुर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed