{"_id":"59d35c354f1c1b78548b5706","slug":"robbery-in-retired-judge-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड जज के घर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, पत्नी को बेहोश कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड जज के घर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, पत्नी को बेहोश कर की लूटपाट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
जज की पत्नी और जांच करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर निवासी रिटायर्ड जज के यहां आज दोपहर डकैतों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुरियर कंपनी के कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश जज की पत्नी से अंगूठी, मंगलसूत्र और कान की बालियां लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
सूत्रों के मुताबिक आगरा से रिटायर्ड जज विजय बहादुर यादव अपनी पत्नी पार्वती के साथ गोमतीनगर के विराटखंड में रहते हैं। उनके बच्चे बाहर रहते हैं। जज किसी काम से इलाहाबाद गए थे।
विज्ञापन
मंगवार को उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। दोपहर में कुछ लोगों ने खुद को कुरियर कंपनी से बताकर दरवाजा खुलवाया।
जैसे ही उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनकी अंगूठी, मंगलसूत्र और कान के बाले लेकर फरार हो गए।