फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in lucknow

Lucknow News: लखनऊ में फिल्मी अंदाज में डकैती, पावदान में आग लगाकर दरवाजे से अंदर डाला, घरवालों के बाहर निकलते ही बोला धावा

Mon, 27 Feb 2023 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Feb 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
robbery in lucknow
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित सैरपुर थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में शनिवार रात बदमाशों ने बेहद शातिराना तरीका अपनाते हुए एक चालक के घर डाका डाला और दंपती को घायल कर लाखों के जेवर व नकदी समेट ले गए। खास ये कि पुलिस ने भी मामले में खेल करते हुए पीड़ित से मनमाफिक तहरीर लिखवाते हुए डकैती की जगह चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पल्हरी गांव निवासी भानू प्रताप प्राइवेट चालक हैं। वह पत्नी मंजू व 10 साल के बेटे के साथ रहते हैं। भाई अनुज पाल के मुताबिक शनिवार देर रात करीब तीन बजे भानू के घर में दीवार फांदकर पांच से छह बदमाश घुस गए। बदमाशों ने भानू की बाइक से पेट्रोल निकाल कर कमरे के दरवाजे पर रखे पावदान में आग लगाई और इसे दरवाजे के नीचे से कमरे में डाल दिया। धुएं के चलते दरवाजा खोला गया तो बदमाश भीतर घुस गए और भानू व मंजू को लकड़ी के पटरे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बेटा दहशत में वहीं बैठा रहा। इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन


अंदाजा नहीं था कि बदमाश हैं
अनुज पाल के अनुसार पायदान की आग से कमरे का दरवाजा और उसपर टंगे कपड़े जलने लगे। कमरे में धुआं फैलने से भानू की आंख खुल गई और वह कमरे का दरवाजा खोलकर बुझाने लगे। इसी बीच पीछे से दो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और सिर पर लकड़ी के पटरे से हमला कर दिया। इससे भानू का सिर फट गया और वह बेसुध हो गए। यह देख मंजू ने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे उनका हाथ टूट गया।
विज्ञापन


बदमाशों से भिड़ गए थे भानू
बदमाश घर के भीतर करीब आधे घंटे तक रहे। घर का कोना-कोना छानमारा। जब बदमाश जेवरात व नकदी ढूंढ रहे थे तभी भानू को होश आ और वह बदमाशों से भिड़ गए। इस पर पांच-छह की संख्या में मौजूद बदमाशों ने दोबारा भानू पर हमला कर दिया। इसके बाद करीब दो लाख के जेवर व 15 हजार रुपये समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह किया एफआईआर में खेल
अनुज ने बताया कि सूचना पाकर सैरपुर पुलिस घर पहुंची। आनन-फानन परिजनों से मनचाही तहरीर लिखाकर चोरी के दौरान हमला करने की धारा (382) व किसी का 50 रुपये या इससे अधिक का नुकसान करने की धारा (427) में केस दर्ज किया। पीड़ित परिवार के मुताबिक पांच से छह बदमाश घर के भीतर घुसे थे और एक-दो बाहर मौजूद थे। ऐसे में डकैती की धारा में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।


इंस्पेक्टर के दावे पर सवाल
सैरपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़ित के घर बीती रात चोर घुसे थे। आग लगाई तो दंपति घर से बाहर चले गए। इस दौरान चोर दाखिल हुए और नकदी जेवरात चोरी कर चले गए। दंपती को चोट कैसे लगी, इस पर इंस्पेक्टर का कहना है कि वह गिरकर घायल हो गए। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम का कहना है कि जो घटना थी, उसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed