फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery in IAS officer home in Lucknow.

अफसर को पत्नी समेत बंधक बनाकर डकैती

Wed, 06 Jan 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jan 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Robbery in IAS officer home in Lucknow.

लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार रात छह डकैतों ने आईएएस अफसर सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हृदय शंकर तिवारी के घर धावा बोल दिया। तमंचे-चाकू और डंडों से लैस बदमाशों ने तिवारी और उनकी बीवी से मारपीट कर बंधक बना लिया।

विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर आलमारियों की चाबियां हासिल कीं और हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। करीब तीन घंटे तक पूरा घर इत्मीनान से खंगाला।

डकैत आईएएस अफसर की लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकदी समेत सोने और हीरे के जेवर समेटकर भाग निकले। लूटे गए सामान की कीमत 25-30 लाख रुपये बताई जा रही है।

आईएएस के घर डकैती की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉयड ने भी छानबीन की।

रात 2:30 बजे से तड़के 5:45 तक दहशत

Robbery in IAS officer home in Lucknow.

मेन गेट फांदा, टेलीफोन कनेक्शन काटा, दरवाजा तोड़ बेडरूम में पहुंचे
हृदय शंकर तिवारी मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं और यहां गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन्स इलाके में रहते हैं। यह इलाका अति सुरक्षित माना जाता है।

सोमवार रात करीब 2.30 बजे मंकी कैप पहने 6 डकैत मेन गेट फांदकर घर में घुसे। इससे पहले वे टेलीफोन कनेक्शन काट चुके थे। गैलरी में नौकर राजाराम के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। ड्राइंग रूम का दरवाजा तोड़ा और बेडरूम तक पहुंच गए।

चाकू से हमला किया, हाथ-पैर बांध दिए
बेडरूम में आहट पर तिवारी दंपती की नींद खुल गई। दोनों ने शोर मचाना चाहा तो डकैतों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर तिवारी का बायां हाथ लहूलुहान कर दिया। मोबाइल फोनों को तोड़ डाला।

धमकी देते हुए लॉकरों-अलमारियों की चाबियां लीं और मफलर व शॉल से दोनों के हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आहटें रुकीं तो दंपती ने खोले बंधन, कांच तोड़कर बाहर निकले

Robbery in IAS officer home in Lucknow.

कोई आहट न सुनकर सुबह करीब पौने छह बजे दंपती ने किसी तरह अपने बंधन खोले। तिवारी बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर बाहर निकले और नौकर के कमरे का दरवाजा खोला। उन्होंने नौकर के ही मोबाइल फोन से मॉडर्न कंट्रोलरूम को वारदात की सूचना दी।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल भी तलाश में जुटी है। वारदात का शिकार बने दंपति का कहना है कि बदमाशों की भाषा स्‍थाई नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed