फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in a home in Indira Nagar sector 19 in Lucknow.

डाकिया बनकर घर में घुसे लुटेरे, बुजुर्ग को बंधक बनाया और करने लगे राजनीतिक बातें

Tue, 29 Dec 2020 11:56 AM IST
ishwar ashish क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
robbery in a home in Indira Nagar sector 19 in Lucknow.
लूट का शिकार बना रिटायर्ड कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

डाकिया बनकर आए दो बदमाशों ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे इंदिरानगर के सेक्टर 19 निवासी बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी श्रीश चंद्र चतुर्वेदी को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट लिए। वह घर पर अकेले ही रहते हैं। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो ऊपर किराये पर रहने वाली छात्रा ने उनके बंधन खोलकर पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर पुलिस के साथ डीसीपी, एडीसीपी, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


श्रीश चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला का निधन हो चुका है और बेटे बाहर रहते हैं। सोमवार रात वह खाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी डोरबेल बजी। बाहर पिट्ठू बैग टांगे युवक खड़ा हुआ था। उसने कहा कि वह डाक लेकर आया है। एक लिफाफा बढ़ाते हुए कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। श्रीष चंद्र पेन लेने बेडरूम में गए तो युवक आंगन तक आ गया। वह रिसीविंग देने बाहर ले जाने लगे तो युवक ने कहा कि यहीं हस्ताक्षर करा लेते हैं।
विज्ञापन


इसी बीच उसका साथी भी आ गया। दोनों अंकल बोलकर बातचीत करने के लिए उन्हें बेडरूम में ले गए, जहां कुछ देर बाद पकड़कर मुंह दबा दिया। विरोध पर पीटा और हाथ-पैर व मुंह कपड़े से बांध दिया। करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने अलमारियों व बक्सों से जेवर-नकदी समेटीऔर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवा अंगोछा डाले थे बदमाश

पीड़ित ने बताया कि बदमाश भगवा अंगोछा डाले थे और मास्क लगाए थे। उन्होंने खुद को आरएसएस वाला बताया। बोले, मोदी जी हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं और वह इसी सिलसिले में लोगों से मिल रहे हैं। श्रीश ने भी दोनों से राजनीति से संबंधित बातचीत की।  
 

सोने की चेन, हीरे की अंगूठी ले गए

बुजुर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उनकी ढाई तोले की सोने की चेन, हीरे व सोने की अंगूठी उतरवा ली। आलमारी में रखी सोने की पांच अंगूठी, पत्नी का सोने का एक जोड़ी झुमका व पायल और दो डेबिट कार्ड तथा मोबाइल फोन लूट ले गए। बदमाशों के पूछने पर जिस खाते में कम रुपये थे, उसका पिन नंबर बता दिया।

ऑस्ट्रेलिया से बेटे ने लिया हालचाल

श्रीश का बड़ा बेटा ब्रह्मदेव चतुर्वेदी इंजीनियर है, जो बाहर रहता है। दूसरा बेटा भारत भूषण ईएनटी चिकित्सक है और सीतापुर में तैनात है। सबसे छोटा आशीष चतुर्वेदी भी इंजीनियर है और ऑस्ट्रेलिया में रहता है। वारदात की जानकारी पर उसने पिता को फोन कर हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed