फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery from employee of private company, chased by police from three police stations

Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी से लूट, तीन थानों की पुलिस ने दौड़ाया

Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Robbery from employee of private company, chased by police from three police stations
लखनऊ। नाका इलाके में 19 जनवरी की रात एक निजी कंपनी के कर्मचारी पर बदमाशों ने पीछे से हमला कर स्कूटी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित को तीन थाने की पुलिस चक्कर लगवाती रही। अंत में उसने ऑनलाइन शिकायत की तब जाकर नाका थाने में 26 जनवरी को लूट का केस दर्ज किया गया। लूटी गई स्कूटी फिलहाल इंदिरानगर पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार निवासी धनंजय शर्मा मानकनगर के न्यू आरती नगर में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 19 जनवरी की रात नौ बजे वह कंपनी मालिक पंकज गुप्ता की स्कूटी लेकर काम से जा रहे थे। नाका में बांस मंडी के पास धनंजय पान की एक दुकान पर रुके। वहां से सामान खरीदने के बाद पास में जल रहे अलाव के पास बैठ गए। तभी पीछे से किसी ने उन पर वार किया। इससे वह बेहोश हो गए। सुबह चार बजे जब धनंजय की आंख खुली तो स्कूटी और मोबाइल फोन गायब था।
विज्ञापन

21 जनवरी को वह शिकायत लेकर नाका थाने पहुंचे तो पुलिस ने घटनास्थल हुसैनगंज बताकर उन्हें हुसैनगंज थाने भेज दिया। वह हुसैनगंज थाने पहुंचे तो उनको कैसरबाग थाने जाकर केस दर्ज कराने की सलाह दी गई। धनंजय कैसरबाग थाने पहुंचे तो उनको बताया कि घटनास्थल नाका है, रिपोर्ट नाका थाने में ही दर्ज की जाएगी। तीन थानों के चक्कर लगाकर धनंजय परेशान हो गए। आखिर में उन्होंने लूट की शिकायत ऑनलाइन की। इस पर 26 जनवरी को नाका थाने में लूट का केस दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि लूटी गई स्कूटी इंदिरानगर पुलिस ने बरामद की है। अब पीड़ित का कहना है कि मालिक की लूटी गई स्कूटी मिल गई है तो वह अपना केस वापस लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीसीपी पश्चिम राहुल राज का कहना है कि पीड़ित को टरकाने का आरोप गलत है। मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज किया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed