{"_id":"5f7568872a0444593d3d3af2","slug":"robbers-murdered-mother-and-daughter-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: आधी रात डाका डालने घर में घुसे डकैत, विरोध पर मां-बेटी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: आधी रात डाका डालने घर में घुसे डकैत, विरोध पर मां-बेटी को मार डाला
Thu, 01 Oct 2020 08:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
हाजीपुर गांव का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
घर में सो रही मां-बेटी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में बुधवार रात दिल दहलाने वाली इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिस समय महिला सफीकुन निशा (45) और बेटी तमन्ना उर्फ खुशी (12) का कत्ल हुआ, उस समय उसका पति जमील घर पर नहीं था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह दरवाजा खोलने पर घर का सामान इधर-उधर बिखरा होने से लूट के इरादे से डबल मर्डर की आशंका जताई जा रही है। वारदात की जानकारी पर लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह, एसपी श्लोक कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। शक के आधार पर पुलिस ने जमील के परिवार के ही चार लोगों शरीफ, उसके बेटे तौहीद, पत्नी साबिरा और सैफ उर्फ इमरान पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन