{"_id":"675da4bfa1365b79640a0370","slug":"roadways-will-run-7550-buses-for-mahakumbh-2025-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान रोडवेज चलाएगा 7550 बसें, इनमें सात हजार बसें रोडवेज होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान रोडवेज चलाएगा 7550 बसें, इनमें सात हजार बसें रोडवेज होंगी
Sat, 14 Dec 2024 09:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Dec 2024 09:16 PM IST
सार
यूपी परिवहन विभाग ने महाकुंभ के लिए सात हजार से ज्यादा बसें चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, मुख्य स्नान के पर्वों के लिए निशुल्क बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले महीने से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। रोडवेज महाकुंभ के दौरान सात हजार स्पेशल बसें चलाएगा। इसके अलावा 350 शटल और 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसें भी चलेंगी। मुख्य स्नान पर्वों पर शटल बसों से श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पहले चरण के लिए दो हजार बसों की व्यवस्था की गई है। मौनी अमावस्या पर्व पर सात हजार बसें चलाई जाएंगी। इनमें 6800 साधारण और 200 एसी बसें होंगी। सभी शटल बसें नई होंगी। इन सभी बसों पर महाकुंभ का लोगो भी रहेगा। इन बसों के संचालन के लिए रोडवेज के 22 अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा के घेराव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी, हर क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उपचुनाव से पहले फिर मिल्कीपुर के युवाओं को सौगात, कई नामचीन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
मुरादाबाद के सेवा प्रबंधक अनुराग यादव को इंचार्ज बनाया गया है। प्रयागराज जाने वाले सात मार्गों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं। टीम में प्रवर्तन अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी भी होंगे। मेला क्षेत्र में आठ अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं। मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक स्तर के अधिकारियों सहित कुछ सेवानिवृत्त सलाहकार भी तैनात किए गए हैं।
गौरव वर्मा बने रोडवेज के मेला अधिकारी
रोडवेज एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि गौरव वर्मा को रोडवेज का मेला अधिकारी बनाया गया है। अस्थायी बस स्टेशनों पर ब्राउजर तैनात किए जाएंगे जो मोबाइल डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट का काम करेंगे। रोडवेज का टोल फ्री नंबर 18001802877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 है। यह नंबर 24 घंटे काम करेगा।